
CBSE 10वीं के एग्जाम पेपर में सवाल पर बवाल, प्रियंका गांधी बोलीं- क्या हम बच्चों को यही सिखा रहे?
AajTak
अंग्रेजी के पैसेज में यह कहा गया है कि घर में पत्नियों को ज्यादा अधिकार मिलने से बच्चे बिगड़ने लगे हैं. पैसेज में 'emancipation of the wife', 'formal obedience', 'master of the house' और 'children and servants' जैसी बातों पर आपत्तियां उठ रही हैं.
Priyanka Gandhi on CBSE Question: CBSE एक बार फिर से सुर्खियों में है और इस बार वजह है कक्षा 10वीं का अंग्रेजी का पेपर. इस बार कक्षा 10वीं के अंग्रेजी के पेपर में दिए गए एक पैसेज के महिला अधिकार विरोधी होने के चलते विवाद हो रहा है. लोगों का कहना है कि बोर्ड बच्चों में महिलाओं के प्रति 'प्रतिगामी' सोच विकसित कर रहा है. Unbelievable! Are we really teaching children this drivel? Clearly the BJP Government endorses these retrograde views on women, why else would they feature in the CBSE curriculum? @cbseindia29 @narendramodi?? pic.twitter.com/5NZyPUzWxz

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











