
CBSE: 10वीं की परीक्षा रद्द होने से केजरीवाल-सिसोदिया-प्रियंका खुश, 12वीं पर सरकार से ये मांग
AajTak
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं टाल दी गई, जबकि 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. 12वीं की परीक्षा को लेकर 1 जून को दोबारा बैठक होगी. छात्रों को कम से कम 15 दिन पहले नोटिस दिया जाएगा.
CBSE Board Exams 2021 Latest News Update: कोरोना की दूसरी लहर के बीच आज (14 अप्रैल) को सीबीएसई की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं टाल दी गई हैं, जबकि 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है. शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि 10वीं के छात्रों का छोटे प्रश्नों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा. अगर कोई छात्र नतीजे से संतुष्ट नहीं है तो वो हालात सुधरने पर परीक्षा दे सकते हैं. I am happy that Class 10 exams are being cancelled and dates are being rescheduled for class 12 exams. Like Class 10 students, I appeal to the govt to promote Class 12 students on the basis of internal assessment: Delhi Deputy CM Manish Sisodia pic.twitter.com/Qb1i5JuUJ0 Glad the government has finally cancelled the 10th standard exams however a final decision MUST be taken for the 12th grade too. Keeping students under undue pressure until June makes no sense. It’s unfair. I urge the government to decide now.#cancelboardexam2021 बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (बुधवार) शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के लेकर ये फैसला किया गया है. 12वीं की परीक्षा 4 मई से 14 जून तक होनी थी. फैसले के मुताबिक, 12वीं की परीक्षा को लेकर 01 जून को दोबारा बैठक होगी. छात्रों को कम से कम 15 दिन पहले नोटिस दिया जाएगा.
आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







