
CBSE 10वीं का रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव, यहां देखें ऑफिशियल वेबसाइट्स
AajTak
सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले ही आज सुबह जारी किया था, जिसके बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स और पोर्टल्स पर जारी कर दिया गया है. लेकिन छात्रों को रिजल्ट चेक करने में दिक्कत आ रही है.
CBSE Board Class 10th result Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम आज, 13 मई 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है. सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट पहले ही आज सुबह जारी किया था, जिसके बाद कक्षा 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स और पोर्टल्स पर जारी कर दिया गया है. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का पास प्रतिशत 95% और लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% रहा है. वहीं, ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा है. CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट में इस साल 23 लाख 85 हजार 79 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें से 23 लाख 71 हजार 939 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया और 22 लाख 21 हजार 636 स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इस साल का कुल पास प्रतिशत 93.66 रहा है. इस साल परिणाम पिछले साल से 0.66 प्रतिशत बेहतर रहा है.
यहां चेक कर सकते हैं 10वीं बोर्ड का रिजल्ट Step 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in खोलें Step 2: इसके बाद होम पेज पर 'CBSE 10th Result Direct Link' पर क्लिक करें. Step 3: लॉग इन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें. Step 4: आपका सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें. Step 5: छात्र यहां से रिजल्ट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके अपने पास रख सकेंगे.
छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स और ऐप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
1. CBSE की मुख्य वेबसाइट: cbse.gov.in 2. CBSE रिजल्ट पोर्टल: results.cbse.nic.in 3. डिजिलॉकर पोर्टल: results.digilocker.gov.in 4. DigiLocker मोबाइल ऐप: डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र डाउनलोड के लिए 5. UMANG ऐप: UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) पर भी रिजल्ट उपलब्ध 6. IVRS (इंटरेक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम): अपने क्षेत्र का STD कोड जोड़कर 24300699 नंबर पर कॉल कर रिजल्ट जान सकते हैं
पीएम मोदी ने दी एग्जाम वॉरियर्स को बधाई पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, ';सीबीएसई कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षा पास करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई! यह आपके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और कड़ी मेहनत का नतीजा है. आज का दिन माता-पिता, शिक्षकों और अन्य सभी लोगों की भूमिका को स्वीकार करने का भी दिन है, जिन्होंने इस उपलब्धि में योगदान दिया है. एग्जाम वॉरियर्स को आगे आने वाले सभी अवसरों में सफलता की शुभकामनाएं!'

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










