CBSE और AICTE ने मिलकर शुरू किया 'इनोवेशन एंबेसडर प्रोग्राम', ये है मकसद
AajTak
सीबीएसई और एआईसीटीई ने संयुक्त रूप से इनोवेशन एंबेसडर प्रोग्राम शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. ये शिक्षकों को पांच मॉड्यूल में प्रशिक्षित करेगा. पढ़ें डिटेल...
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के साथ साझेदारी की है. इसके तहत बोर्ड ने ‘इनोवेशन एंबेसडर प्रोग्राम’ संयुक्त रूप से शुरू किया है. इसके तहत सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी. एआइसीटीई भी शिक्षकों को इनोवेशन समेत पांच मॉड्यूल पर प्रशिक्षित करेगा. बता दें कि देश में लागू हो जा रही नई शिक्षा नीति NEP-2020 को स्कूल स्तर पर लागू करने को ध्यान में रखते हुए ये प्रोग्राम लांच किया गया है. इसमें समस्या-समाधान और आलोचनात्मक सोच के लिए युवा छात्रों को शिक्षित करने पर जोर देने की योजना भी निहित है. इसलिए, शिक्षकों को नवप्रवर्तन और उद्यमिता (Innovation and Entrepreneurship) को आगे बढ़ाने के लिए इन युवा छात्रों का मार्गदर्शन करना होगा. ये होंगे प्रशिक्षण के पांच मॉड्यूल
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











