
CBI ने गिरफ्तार किए इनकम टैक्स के 9 अफसर, SSC एग्जाम में डमी अभ्यर्थी बैठाने का आरोप
AajTak
सीबीआई की एसीबी ब्रांच ने नागपुर में 6 मार्च 2018 को केस दर्ज किया था. इसमें आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी, 416, 417, 420, 464, 465, 468, 471, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) आर/डब्ल्यू 13(1)(डी) के तहत कार्रवाई की थी. आरोपियों में रिंकी यादव, आशुलिपिक (ग्रेड-II), सरिता, अनिल कुमार, राहुल कुमार, अभय कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार और धर्मेंद्र कुमार का नाम था.
महाराष्ट्र में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है. जांच एजेंसी ने नागपुर में आयकर विभाग के 9 अफसरों को गिरफ्तार किया है. इन अफसरों पर आरोप है कि उन्होंने साल 2012-14 में कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में अपनी जगह डमी उम्मीदवारों को बैठाया था. इस मामले में 2018 में केस दर्ज किया गया था. 4 साल बाद जांच में पुख्ता सबूत पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है.
जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की एसीबी ब्रांच ने नागपुर में 6 मार्च 2018 को केस दर्ज किया था. इसमें आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी, 416, 417, 420, 464, 465, 468, 471, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) आर/डब्ल्यू 13(1)(डी) के तहत कार्रवाई की थी. आरोपियों में रिंकी यादव, आशुलिपिक (ग्रेड-II), सरिता, अनिल कुमार, राहुल कुमार, अभय कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, मनीष कुमार और धर्मेंद्र कुमार का नाम था. आरोप था कि ये लोग कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वर्ष 2012-14 में आयोजित भर्ती परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे. इन लोगों ने परीक्षाओं में बैठने के लिए डमी उम्मीदवारों की व्यवस्था की और कर्मचारी चयन आयोग को गुमराह कर दिया. आरोपियों का आयकर विभाग में MTS और आशुलिपिक के पद के लिए चयन हुआ था.
अपनी जगह बैठा दिए थे डमी उम्मीदवार
मामला सामने आया तो जांच शुरू की गई. इन उम्मीदवारों की हैंडराइटिंग, सिग्नेचर और अंगूठे के निशान वाले पेपर और अन्य भर्ती कागजों का फॉरेंसिक एनालिसिस किया गया. जांच में पाया गया कि 12 में से 9 उम्मीदवार रिंकी यादव, अनिल कुमार, राहुल कुमार, अभय कुमार, मुकेश कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार और मनीष कुमार एसएससी एग्जाम में शामिल नहीं हुए थे. इन परीक्षाओं में उनकी ओर से डमी अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
16 दिसंबर तक हिरासत में भेजा गया
अब इस मामले में नागपुर में सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने सोमवार को फर्जी उम्मीदवारों को बैठाने के आरोप में आयकर विभाग के सभी 9 अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार को सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 16 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







