
Card-less ATM Cash Withdrawal: अब हर बैंक के ATM से बिना कार्ड के निकलेगा कैश, शुरू होने जा रही ये सर्विस
AajTak
रिजर्व बैंक कार्डलैस कैश विड्रॉल को शुरू करने के लिए बहुत जल्द NPCI, एटीएम नेटवर्क और बैंकों को दिशानिर्देश जारी करेगा.
कई बार ऐसा होता है कि हम घर से एटीएम कैश निकालने जाते हैं, लेकिन वहां जाकर याद आता है कि कार्ड तो लाना ही भूल गए. लेकिन बहुत जल्द अब ऐसी सर्विस शुरू होने जा रही है जहां आप बिना कार्ड भी एटीएम से आसानी से पैसा निकाल सकेंगे. अभी तक ये सर्विस कुछ बैंकों के अपने एटीएम नेटवर्क पर ही मिल रही है, लेकिन अब ये सर्विस सभी बैंकों के नेटवर्क पर परस्पर काम करेगी.
UPI से बनेगी बात देश में कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने में जिस तरह से UPI ने अपनी उपयोगिता साबित की है. वैसा अभी तक और कोई विकल्प नहीं कर पाया है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक यूपीआई बेस्ड ऐसी सर्विस शुरू करने जा रहा है, जहां बिना कार्ड के ही एटीएम से पैसा निकाल सकेंगे. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंकों से उनके एटीएम नेटवर्क को कार्ड-लैस कैश विड्रॉल (Cardless Cash Withdrawal) सिस्टम से लेस करने के लिए कहा गया है. इस सिस्टम में लेनदेन के दौरान ग्राहकों की पहचान UPI से सुनिश्चित की जाएगी. ये सिस्टम इंटरऑपरेबल होगा.
रुकेंगे एटीएम से फ्रॉड आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इस सर्विस से ग्राहकों की सुविधा में विस्तार होगा. साथ ही एटीएम पर होने वाली फ्रॉड की घटनाएं कम होंगी. केंद्रीय बैंक इसके लिए बहुत जल्द NPCI, एटीएम नेटवर्क और बैंकों को आरबीआई की ओर से विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे.
अभी भी मिलती है ये सर्विस देश में मौजूदा समय में भी कुछ बैंक कार्ड-लैस कैश विड्रॉल की सर्विस देते हैं. इसमें आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक काफी आगे हैं. लेकिन बैंकों की ये सर्विस अभी सिर्फ ऑन-एंड-ऑन बेस पर ही मिलती है. इसमें एक बैंक के ग्राहक अपने ही बैंक के एटीएम मशीन से इस सर्विस का लाभ उठा सकते हैं. लेकिन अब आरबीआई इस सर्विस को UPI बेस्ड बनाकर इंटरऑपरेबल बनाना चाहता है. इसका मतलब ये हुआ कि आप भले एसबीआई के ग्राहक हों, लेकिन आप एचडीएफसी बैंक के एटीएम से भी कार्ड के बिना कैश निकाल सकेंगे.
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा भी जारी की. इसमें रेपो रेट को 11वीं बार 4% की दर पर ही रखा गया है. वहीं आरबीआई ने मौद्रिक नीति को लेकर अपने रुख में भी कोई बदलाव नहीं किया है.
ये भी पढ़ें:

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










