
Cancelled Train List: रेलवे ने 464 ट्रेनें आज कर दीं रद्द, सियालदह-जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल, देखें लिस्ट
AajTak
Railway Cancelled Train List Today 19 Feb 2023: भारतीय रेलवे ने आज (रविवार), 19 फरवरी 2023 को 464 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि 72 ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है. इसमें जनशताब्दी-सियालदह एक्सप्रेस समेत अलग-अलग रूट्स की विभिन्न ट्रेनें शामिल हैं. आइए देखते हैं कैेंसिल ट्रेनों की लिस्ट.
Indian Railway Cancelled Trains Today: भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर सुबह 11 बजे तक के अपडेट के मुताबिक, आज (रविवार) यानी 19 फरवरी 2023 को 464 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि 72 ट्रेनें आंशिक तौर पर कैंसिल (Partially Cancelled) की गई हैं. वहीं, 111 ट्रेनों को डायवर्ट (Diverted Trains) और 21 ट्रेनों को ही रीशेड्यूल भी किया गया है.
इन ट्रेनों में दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत देश भर के विभिन्न राज्यों की पैसेंजर ट्रेनें, सियालदह एवं जनशताब्दी एक्सप्रेस और स्पेशल गाड़ियां शामिल हैं. ऐसे में ट्रेन में सफर करने से पहले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. सफर से पहले यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए भी ट्रेनों से जुड़ी अपडेट्स ले सकते हैं.
बता दें कि यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) डेवलेपमेंट कार्य भी करता रहता है. जिसकी वजह से कई बार ट्रेनें रद्द करनी पड़ती हैं तो कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट भी करना पड़ता हैं. हालांकि, यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे अपनी आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ के जरिए प्रभावित ट्रेनों की जानकारी भी अपडेट करता है.
Cancelled Trains Today: रेलवे ने आज रद्द कर दीं ये ट्रेनें
माना जाता है कि विभन्न रूट्स पर पटरियों के दोहरीकरण एवं रेलवे के इंटरलॉकिंग और नॉनइंटरलॉकिंग कार्यों समेत अनेक परिचालन कारणों (Operating Reasons) से ट्रेनों को कैंसिल किया जाता है.NTES मोबाइल ऐप के जरिए भी ट्रेनों के कैंसिल, रूट डायवर्ट और रिशेड्यूलिंग की जानकारी हासिल की जा सकती है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








