
CAA वापसी की मांग, कॉमन सिविल कोड पर विरोध, जानिए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के 11 प्रस्तावों में क्या-क्या?
AajTak
बोर्ड के प्रवक्ता कासिम रसूल इलियासी ने कहा कि हमारा ये मुतालबा है कि सीएए का कानून भी वापस लिया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि बोर्ड के दो दिवसीय अधिवेशन में पारित 11 प्रस्ताव में कॉमन सिविल कोड का विरोध भी शामिल है.
केंद्र सरकार ने पिछले दिनों कृषि कानूनों को लेकर अपने कदम वापस खींच लिए थे. सरकार के इस फैसले के बाद अब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को भी वापस लेने की मांग जोर पकड़ने लगी है. अब ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी सीएए (CAA) को वापस लेने की मांग की है. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का दो दिन का अधिवेशन उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयोजित हुआ जिसमें सीएए को वापस लेने की मांग समेत 11 प्रस्ताव पारित किए गए.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











