
CAA कानून को रद्द करने की बात, UCC को लागू नहीं करने का वादा... ममता बनर्जी की पार्टी का घोषणा पत्र जारी
AajTak
टीएमसी ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया है कि अगर केंद्र में सरकार बनने पर सीसीए को रद्द कर देगी. साथ एनआरसी की प्रक्रिया रोक दी जाएगी. तृणमूल कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू नहीं करने का वादा किया है.
ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. टीएमसी ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया है कि अगर केंद्र में सरकार बनने पर सीसीए को रद्द कर देगी. साथ एनआरसी की प्रक्रिया रोक दी जाएगी. तृणमूल कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू नहीं करने का वादा किया है. टीएमसी ने लोकसभा चुनाव का पहला चरण शुरू होने से दो दिन पहले अपना घोषणा पत्र जारी किया है. बता दें कि पहले चरण में 19 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में मतदान होगा.
टीएमसी का मेनिफेस्टो रिलीज करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि ममता बनर्जी ने देश की जनता से 10 वादे किए हैं. हमारा स्टैंड है कि बंगाल में सीएए लागू नहीं होगा, एनआरसी और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) भी लागू नहीं होने देंगे. इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में केंद्र में तृणमूल की सरकार बनने पर ये वादे पूरे किए जाएंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










