
Bypoll results: बीजेपी के लिए कहीं खुशी कहीं गम तो INDIA गठबंधन की बल्ले-बल्ले
AajTak
Bypoll results analysis: उपचुनावों के नतीजे कई तरह से देखे जा सकते हैं. सिर्फ घोसी का रिजल्ट नहीं, INDIA गठबंधन को ये मौका तो मिल ही गया है कि वो NDA को शिकस्त देने का दावा कर सके, लेकिन बीजेपी भी तो दावा कर सकती है कि उसने 7 में से अकेले तीन सीटें जीती है और बाकियों को एक एक मिला है.
सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं. छह राज्यों में हुए उपचुनावों में घोसी के नतीजे को लेकर लोगों की ज्यादा दिलचस्पी रही. यूपी की घोसी विधानसभा सीट पर सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में सीधा मुकाबला था.
घोसी के साथ ही उत्तराखंड की बागेश्वर, पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी, केरल की पुथुपल्ली, झारखंड की डुमरी और त्रिपुरा की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं - धनपुर और बॉक्सनगर. घोसी और पुथुपल्ली को छोड़ दें तो बाकी जगह बाजी उसी पार्टी के हाथ लगी है, जिसकी सरकार है.
सबसे महत्वपूर्ण बात, विपक्ष के राष्ट्रीय स्तर पर एक बैनर तले एकजुट होने के बाद पहली बार ये उपचुनाव हुए हैं. ऐसे में मुकाबले को NDA बनाम INDIA के तौर पर देखा जा रहा था.
घोसी का मामला इसलिए भी दिलचस्प रहा क्योंकि बीजेपी उम्मीदवार दारा सिंह चौहान के पाला बदल लेने के चलते उपचुनाव कराना पड़ा. हर जगह अलग अलग परिस्थितियों में उपचुनाव हुए हैं. केरल की पुथुपल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन के कारण उपचुनाव हुआ था, और कांग्रेस ने उनके बेटे को ही उम्मीदवार बनाया था. ऐसा ही मामला कुछ और सीटों पर भी रहा.
घोसी में बीजेपी की बड़ी हार
घोसी को लेकर बीजेपी का एक्सपेरिमेंट फेल हो गया है - जीत का सेहरा INDIA ब्लॉक के सिर बंध गया है. बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को अखिलेश यादव से वापस तो ले लिया, लेकिन घोसी पर समाजवादी पार्टी का ही कब्जा बरकरार रहा. हार का ठीकरा चाहे जिस किसी के भी सिर फोड़ा जाये, मुद्दे की बात तो ये है कि दारा सिंह चौहान के कॅरियर पर फिलहाल ब्रेक लग गया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







