
Bypoll Result Live: यूपी की मैनपुरी-रामपुर में सपा को बड़ी बढ़त तो खतौली में आरएलडी आगे
AajTak
Bypoll Result Live: उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा में उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. यूपी में अगर बीेजेपी-सपा के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई चल रही है तो वहीं बिहार मेें बीजेपी और महागठबंधन के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है. राजस्थान में भी स्थिति दिलचस्प बनती दिख रही है.
Bypoll Result Live: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा और रामपुर व खतौली विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है. सपा गठबंधन यूपी की तीनों सीटों पर आगे चल रही है. मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव करीब 28 हजार वोटों से आगे हैं तो खतौली में आरएलडी प्रत्याशी मदन भैया करीब 4 हजार वोटों से आगे हैं. रामपुर सीट पर सपा प्रत्याशी असीम रजा भी बढ़त बनाए हुए हैं. बीजेपी तीनों सीटों पर पीछे चल रही है.
9.40 AM- मैनपुरी लोकसभा चुनाव में पहले राउंड के बाद सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 10717 वोट से आगे चल रही हैं. बीजेपी के प्रत्याशी रघुराज शाक्य 6216 के साथ काफी पीछे रह गए हैं.
9.38 AM- कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में दूसरे राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी ने अच्छी बढ़त बना रखी है. बीजेपी के केदार गुप्ता को अब तक 7936 वोट मिले हैं. जेडीयू के प्रत्याशी मनोज कुशवाहा 6369 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. वीआईपी उम्मीदवार नीलाभ कुमार 416 वोटों के साथ काफी पिछड़ रहे हैं.
9.35 AM- ओडिशा की पदमपुर सीट पर पहले राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेडी आगे निकल गई है. बीजेडी उम्मीदवार बर्षा सिंह बरिहा 5501 वोटों के साथ आगे चल रही हैं. वहीं बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप पुरोहित 3789 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. कांग्रेस की बात करें तो वो 206 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










