
Budh Nakshtra Gochar 2026: बुध का शतभिषा नक्षत्र गोचर, 3 राशियों की होगी तगड़ी कमाई
AajTak
Budh Nakshtra Gochar 2026: बुध अब शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. 1 अप्रैल तक मेष, मिथुन और मकर राशि वालों को धन लाभ और करियर में बड़ी सफलता मिलेगा. अभी पढ़ें अपना विस्तृत गोचर राशिफल.
Budh Nakshtra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध को तर्कशक्ति, संवाद और व्यापार का स्वामी माना गया है. वर्तमान में बुध ग्रह शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जहां वे 1 अप्रैल 2026 तक विराजमान रहेंगे. बुध की यह स्थिति कई राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होने वाली है. इस अवधि में न केवल धन के नए स्रोत बनेंगे, बल्कि करियर में भी उन्नति की राहें खुलेंगी. यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए किसी 'राजयोग' से कम नहीं है. आइए जानते हैं कि बुध की यह विशेष चाल किन तीन राशियों के जीवन में खुशहाली लाने वाली है:
1. मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए बुध का यह नक्षत्र गोचर स्वर्ण काल की तरह रहने वाला है. व्यावसायिक क्षेत्र में आपको अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी. अपने कारोबार को विस्तार देने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे. नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है. समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लोग आपके काम की सराहना करेंगे. यदि आप सूचना तकनीक या डिजिटल सेक्टर से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए मुनाफे का भंडार लेकर आया है. नए और रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जो भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होंगे.
2. मिथुन राशि मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर सौभाग्य के नए द्वार खोलने वाला है. विशेष रूप से विद्यार्थियों और शोध कार्य से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यंत फलदायी रहने वाला है. करियर में जो चुनौतियां लंबे समय से रुकावट बनी हुई थीं, वे अब स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी. आपकी कार्यक्षमता को देखते हुए आपको कार्यस्थल पर पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है. 1 अप्रैल तक का समय आपके लिए बेहद शानदार है. यदि आप विदेश में करियर बनाने या वहां नौकरी करने के इच्छुक हैं, तो आपके प्रयास सार्थक सिद्ध हो सकते हैं.
3. मकर राशि मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर आर्थिक समृद्धि के संकेत लेकर आया है. यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था या आपने किसी को उधार दिया था, तो उसकी वापसी की पूरी संभावना है. पुराने समय में किए गए निवेश से आज आपको दोगुना लाभ मिल सकता है. जो जातक अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय सबसे अनुकूल है. व्यावसायिक साझेदारी (पार्टनरशिप) में आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी. करियर बदलने की सोच रहे लोगों को बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी आय में वृद्धि करेंगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










