Budh Margi 2025: 2 दिन बाद बुध होंगे मार्गी, इन राशियों की पैसों से भर जाएंगी जेबें
AajTak
Budh Margi 2025: 29 नवंबर को बुध के मार्गी होने से कई राशियों को आर्थिक लाभ होगा. साथ ही, बुध की इस बदलती चाल से मानव जीवन और देश-दुनिया पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा.
Budh Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को सभी ग्रहों का राजकुमार माना जाता है. बुध हर 21 से 30 दिन के अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं और उसी बीच चाल में भी परिवर्तन करते हैं. पंचांग के अनुसार, इस समय बुध तुला राशि में बैठे हुए हैं और वक्री चाल चल रहे हैं. 2 दिन बाद बुध वक्री से मार्गी चाल यानी सीधी चाल चलेंगे. ज्योतिषियों के अनुसार, 29 नवंबर को बुध रात 11 बजकर 07 मिनट पर मार्गी चाल चलेंगे.
बुध के वक्री से मार्गी चाल चलने पर कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और कई राशियों के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. इसके ठीक बाद साल 2026 में बुध फरवरी के आसपास दोबारा वक्री हो जाएंगे. चलिए अब जानते हैं कि 29 नवंबर को बुध के मार्गी होने से किन राशियों को फायदा होगा.
मिथुन
बुध के मार्गी होने से मिथुन राशि वालों के करियर और संचार के क्षेत्र में नई ऊर्जा प्राप्त होगी. लंबे समय से रुका हुआ कोई काम अब तेजी से आगे बढ़ेगा. बड़े अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. बिजनेस डील के लिए यह समय बेहद लाभकारी रहेगा. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बेहतर फोकस लेकर आएगा.
मकर
बुध के मार्गी होने से मकर राशि वालों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. आर्थिक प्रगति के योग बन रहे हैं. निवेश, बचत या प्रॉपर्टी से जुड़ा निर्णय आपके पक्ष में जाएगा. कोई पुराना कर्ज या रुकी हुई राशि वापस मिलने की संभावना है. घर-परिवार में सुखद माहौल बनेगा. खरीदारी के अवसर मिल सकते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












