
Budget Share Market: बजट से 'रॉकेट' बन सकते हैं ये स्टॉक्स, दो दिन में ही मोटी कमाई का मौका!
AajTak
पिछले कई वर्षों में देखा गया है कि बजट में जिन सेक्टर्स पर बहुत अधिक जोर दिया जाता है, उस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर बजट के बाद चढ़ जाते हैं. एनालिस्ट्स के मुताबिक बजट 2022 में इन्फ्रा, कैपिटल गुड्स, बैंक, रियल एस्टेट, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और कंस्ट्रक्शन सेक्टर सेक्टर पर ज्यादा जोर रह सकता है.
फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) एक फरवरी, 2022 को फाइनेंशियल ईयर 2022-23 का बजट (Union Budget 2022-23) पेश करेंगी. फाइनेंशियल मामलों पर नजर रखने वालों के मुताबिक इस साल के बजट में सरकार का जोर एक बार फिर से इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर एवं कृषि क्षेत्र पर रह सकता है. इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर से कई और सेक्टर डायरेक्ट या इनडायरेक्ट तरीके से जुड़े होते हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










