
Bucha: कोई लाशों के ढेर में अपनों को खोज रहा, किसी ने बेटे को गार्डन में दफनाया... बूचा नरसंहार की दर्दनाक दास्तां
AajTak
बूचा की सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आई हैं. इनमें तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है. सड़कों पर सिर्फ मलबा नजर आ रहा है. इमारतें, स्कूल, अस्पताल तबाह हो चुके हैं. यहां कुछ ऐसे शव मिले हैं, जिनके हाथ बंधे हैं. यूक्रेन का आरोप है कि महिलाओं से रेप किया गया.
रूस से युद्ध के बीच बूचा से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उन्हें देखकर हर कोई सिहर उठा. ये तस्वीरें यूक्रेन-रूस युद्ध के काले अध्याय में दर्ज होंगी. कब्रगाह बन चुके बूचा शहर में शायद ही कोई ऐसा है, जिसने रूसी हमलों में अपने को न खोया हो. कुछ को पता है कि उनके पास अब खोने को कुछ नहीं बचा. वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें अभी भी उम्मीद है कि उनके अपने लौट कर आएंगे. इसलिए वे अपनों को खोज रहे हैं, इमरातों के मलबे में, लाशों के ढेरों में, बारूद की राख में.
समाचार एजेंसी एएफपी ने अपनी रिपोर्ट में बूचा में नरसंहार का दर्द झेल रहे पीड़ितों की दास्तां बताई है. बूचा की रहने वाली तेतियाना उस्तिमेंको को उनकी कहानी का अंत पता है. उन्होंने अपने बेटे और उसके दो दोस्तों की मौत के बाद उन्हें अपने घर के गार्डन में दफना दिया है.
वहीं, ओले अपने घर के दो सदस्यों को खोज रहे हैं. वे सड़क पर पड़े शवों के ढेर में अपनो की तलाश कर रहे हैं. कुछ शवों के सिर्फ चिथड़े ही बचे हैं. अलेक्जेंडर कोवटुन को उम्मीद है कि उनका बेटा लापता है. हालांकि, उन्हें डर सता रहा है कि उसे कहीं रूसी सैनिकों ने अपने कब्जे में तो नहीं ले लिया. बूचा पर रूस ने कब्जा कर लिया था. लेकिन अब यह फिर से यूक्रेन के कब्जे में आ गया. लेकिन इसके बाद नरसंहार की जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने सभी को झकझोर कर रख दिया.
बूचा की सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आई हैं. इनमें तबाही का मंजर साफ देखा जा सकता है. सड़कों पर सिर्फ मलबा नजर आ रहा है. इमारतें, स्कूल, अस्पताल तबाह हो चुके हैं. यहां कुछ ऐसे शव मिले हैं, जिनके हाथ बंधे हैं. यूक्रेन का आरोप है कि महिलाओं से रेप किया गया. नागरिकों के हाथ बांधकर उनके सिर में पास से गोली मारी गई. ये तस्वीरें युद्ध के दौरान रूसी सेना की बर्बरता की गवाही दे रही हैं.
बूचा शहर में अब तक 400 से ज्यादा शव मिले हैं. यूक्रेन का दावा है कि रूस ने बूचा शहर में नरसंहार किया. यहां महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्सा गया. यूक्रेन के बूचा को लेकर पुतिन पर वॉर क्राइम जैसे आरोप लगाए हैं. बूचा को लेकर रूस और व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर दुनिया के निशाने पर आ गए हैं. भारत ने भी UNSC की बैठक में बूचा हत्याकांड की जांच की मांग की है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि खून बहाकर और मासूमों को मारकर किसी भी समस्या का हल नहीं निकाला जा सकता. रूस और यूक्रेन को बातचीत के जरिए इसे हल करना चाहिए.

युद्ध का आज 25वां दिन है. कल अमेरिकी राष्ट्रपति की तरफ से ये संकेत मिले थे कि वो सीजफायर के लिए तैयार हैं. लेकिन ईरान ने इनकार कर दिया है. बल्कि अब तो ईरान के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए हैं. ईरान ने बीती रात से लेकर आज दिन भर इजरायल पर नये हमलों की बाढ़ ला दी है. ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल में भारी तबाही मचा रही हैं. ईरान रुक नहीं रहा है. इजरायल को बड़ा नुकसान पहुंचा रहा है.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.






