
BRS का INDIA ब्लॉक और NDA को खुला ऑफर, उपराष्ट्रपति चुनाव में सपोर्ट के लिए रखी ये शर्त
AajTak
केटीआर ने कहा कि राज्य में यूरिया संकट कांग्रेस सरकार की अक्षमता का नतीजा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता यूरिया को काला बाज़ार में बेच रहे हैं और किसानों को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है. तेलंगाना के इतिहास में पहली बार महिलाएं रातभर डिपो के बाहर गुजार रही हैं.
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (केटीआर) ने मंगलवार को तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर यूरिया संकट को लेकर बड़ा हमला बोला. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि किसानों की परेशानी दूर नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी. उन्होंने कहा कि आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव में बीआरएस उसी दल का समर्थन करेगी जो 9 सितंबर से पहले 2 लाख मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा.
नंदिनगर स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए केटीआर ने कहा कि राज्य में यूरिया संकट कांग्रेस सरकार की अक्षमता का नतीजा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता यूरिया को काला बाज़ार में बेच रहे हैं और किसानों को घंटों कतार में खड़ा होना पड़ रहा है. तेलंगाना के इतिहास में पहली बार महिलाएं रातभर डिपो के बाहर गुजार रही हैं. किसान कतार में अपनी जगह बचाने के लिए चप्पलें और आधार कार्ड छोड़ रहे हैं. कुछ किसानों पर तो पुलिस केस तक दर्ज हो रहे हैं. यह अपमान कभी केसीआर सरकार में नहीं हुआ था.
आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का समर्थन इस बात पर निर्भर करेगा कि तेलंगाना में किसानों को यूरिया की समय पर आपूर्ति का आश्वासन कौन देता है, चाहे वह INDIA ब्लॉक हो या भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए.
केटीआर ने कहा, "अगर राहुल गांधी कहते हैं कि वे किसानों को यूरिया उपलब्ध कराएंगे, तो हम INDIA ब्लॉक के उम्मीदवार को वोट देंगे. अगर प्रधानमंत्री मोदी 9 सितंबर से पहले यूरिया उपलब्ध कराने की घोषणा करते हैं, तो हमारा समर्थन उनके उम्मीदवार को होगा. जो भी पहले आएगा, हमारे चार वोट उसके उम्मीदवार को मिलेंगे."
केटीआर ने स्पष्ट किया कि बीआरएस एक स्वतंत्र पार्टी है. उन्होंने कहा, "हम INDIA ब्लॉक या एनडीए का हिस्सा नहीं हैं, दिल्ली में हमारा कोई बॉस नहीं है."
उन्होंने आगे कहा, "2014 से लेकर 2023 तक, जब राज्य का नेतृत्व के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) कर रहे थे, तब तक हमने कभी भी ऐसी विकट स्थिति या संकट का सामना नहीं किया जैसा आज हम देख रहे हैं, जहां हज़ारों किसान बारिश में भीगकर यूरिया के एक-एक बैग का इंतज़ार कर रहे हैं."

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






