
Brixton Bikes: रॉयल एनफील्ड... केटीएम, सबको मिलेगी टक्कर! ब्रिक्सटन ने भारत में लॉन्च की 4 बाइक्स
AajTak
Brixton Bikes: आस्ट्रियन बाइक निर्माता कंपनी ब्रिक्सटन (Brixton) ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है. कंपनी ने यहां के बाजार में एक साथ 4 नई मोटरसाइकिलें लॉन्च की हैं. बाजार में इन बाइक्स का मुकाबला इंजन कैपेसिटी और प्राइस के लिहाज से हार्ले-डेविडसन 450 एक्स, रॉयल एनफील्ड और केटीएम की बिग बाइक्स से है.
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आस्ट्रियन बाइक निर्माता कंपनी ब्रिक्सटन (Brixton) ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है. कंपनी ने यहां के बाजार में एक साथ 4 नई मोटरसाइकिलें लॉन्च की हैं. ये ब्रिक्सटन की क्रॉसफायर और क्रॉमवेल रेंज की बाइक्स हैं जिनकी कीमत 4.74 लाख रुपये से लेकर 9.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है.
शुरुआत में कंपनी इन मोटरसाइकिलों को कंप्लीटली नॉक्ड डाउन (CKD) रूट के जरिए भारत ला रही है. जिसे कोल्हापुर में KAW वेलोस मोटर्स की फैक्ट्री में असेंबल किया जाएगा. यही कारण है कि इनकी कीमत इतनी उंची है. हालांकि, कंपनी की भारत में लोकल प्रोडक्शन शुरु करने की भी योजना है. जिस पर काम चल रहा है. ताकि भविष्य में ग्राहकों को किफायती कीमत में बाइक्स को उपलब्ध कराया जा सके. इन बाइक्स की डिलीवरी जनवरी 2025 से शुरू होगी. तो आइये देखें कैसी हैं ये बाइक्स-
Crossfire 500X और 500XC रेंज: ब्रिक्सटन की क्रॉसफ़ायर लाइनअप ज्यादा एक्सेसबल मोटरसाइकिल मॉडल रेंज है. इसे कंपन ने नियो-रेट्रो रोडस्टर का लुक और डिज़ाइन दिया है. जिसकी कीमत 4.74 लाख रुपये है. जबकि क्रॉसफ़ायर 500XC की कीमत 5.19 लाख रुपये से शुरू होती है. दोनों मोटरसाइकिलों में 486 सीसी की क्षमता का एक ही इंजन दिया गया है. इसके अलावा दोनों बाइक्स का मैकेनिज़्म भी काफी हद तक एक जैसा ही है.
500X देखने में काफी स्पोर्टी और रग्ड डिजाइन के साथ आती है. इसमें बहुत ही कम बॉडी पैनल्स दिए गए हैं. पतले सिंगल-पीस सीट रेट्रो स्टाइल से लैस ये बाइक पुराने दौर की याद दिलाता है. इसमें राउंड-शेप हेडलैंप और फ्यूल टैंक पर 'X' बैजिंग मिलती है. हालांकि इसे बेसिक डिज़ाइन दिया गया है लेकिन इसमें कुछ एलिमेंट्स स्क्रैंबलर के भी मिलते हैं. बीक-स्टाइल फ्रंट मडगार्ड, मेटल विंडशील्ड और साइड में नंबर प्लेट इसे काफी आकर्षक बनाते हैं.
पावर-परफॉर्मेंस:
ब्रिक्सटन क्रॉसफायर सीरीज में कंपनी ने 486 सीसी की क्षमता का पैरलल-ट्वीन, लिक्विड-कूल्ड इंजन का इस्तेमाल किया है. जो 46 bhp की पावर और 43 Nm (न्यूटन मीटर) का टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों ही बाइक्स के इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस किया गया है. बाजार में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड की बाइक्स से होगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










