
BPSC 70वीं परीक्षा के री-एग्जाम को लेकर होने वाली सुनवाई टली, ये है वजह
AajTak
हाई कोर्ट में सुनवाई राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दाखिल किए गए काउंटर एफिडेविट पर होनी थी. पिछली सुनवाई में हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि अगर परीक्षा का परिणाम घोषित भी हो जाता है, तो इस याचिका के फैसले से वह प्रभावित हो सकता है.
पटना हाई कोर्ट में BPSC परीक्षा दोबारा कराए जाने को लेकर आज सुनवाई नहीं होगी. आज पटना हाई कोर्ट में पूरे मामले पर सुनवाई होनी थी, लेकिन माननीय न्यायाधीश के उपलब्ध नहीं होने के कारण सुनवाई टल गई है. हाई कोर्ट में सुनवाई राज्य सरकार और बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दाखिल किए गए काउंटर एफिडेविट पर होनी थी. पिछली सुनवाई में हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि अगर परीक्षा का परिणाम घोषित भी हो जाता है, तो इस याचिका के फैसले से वह प्रभावित हो सकता है.
क्या है मामला?
कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं को लेकर छात्र बीपीएससी 70वीं परीक्षा रद्द और री-एग्जाम की मांग कर रहे हैं. छात्रों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने छात्रों की याचिका का स्वीकार किया था और बिहार सरकार व बीपीएससी को 30 जनवरी तक अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था. हालांकि, कोर्ट ने रिजल्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद 23 जनवरी को प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी किया गया था.
ब मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहा है आयोग
एक तरफ जहां बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 23 जनवरी को 70वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर मुख्य परीक्षा आयोजित करने की तैयारी कर रहा है. मुख्य परीक्षा का शेड्यूल कभी भी जारी किया जा सकता है. वहीं दूसरी ओर छात्र फिर से प्रारंभिक परीक्षा रद्द की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











