
BPSC 69th का रिजल्ट घोषित, 470 अभ्यर्थी सेलेक्ट, उज्ज्वल कुमार बने टॉपर
AajTak
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मंगलवार को एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. उज्ज्वल कुमार उपकार बीपीएससी टॉपर बने हैं. जबकि दूसरे नंबर पर सर्वेश कुमार और तीसरे नंबर पर शिवम तिवारी का नाम है. बता दें कि कुल 470 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने मंगलवार को एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. उज्ज्वल कुमार उपकार बीपीएससी टॉपर बने हैं. जबकि दूसरे नंबर पर सर्वेश कुमार और तीसरे नंबर पर शिवम तिवारी का नाम है. बता दें कि कुल 470 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है.
मेंस में 1295 अभ्यर्थी हुए थे सफल
मेंस एग्जाम में 1295 अभ्यर्थी पास हुए थे. दरअसल, मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 31 अगस्त 2024 को जारी किया गया था. इस परीक्षा के लिए इंटरव्यू 15 से 30 अक्टूबर के बीच लिया गया था. 475 कुल पदों पर वैकेंसी के लिए 470 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है.
जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा के लिए विज्ञापन 27 जून 2023 को निकाला गया था. 30 सितंबर 2023 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी जिसमें 270412 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.
बीपीएससी 69वीं कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जाम जनवरी में 3 से 5 और 20-21 तारीख को पटना में आयोजित किया गया था. इससे पहले प्रीलिम्स एग्जाम 30 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया था. प्रोविजनल आंसर-की 6 अक्टूबर को और दूसरी प्रोविजनल आंसर-की 17 अक्टूबर 2023 को जारी की गई थी. फाइनल आंसर-की 28 अक्टूबर को जारी की गई थी और प्रीलिम्स रिजल्ट 11 नवंबर को घोषित किया गया था.
टॉप 10 सफल अभ्यर्थी-

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं









