
Boycott Turkey Impact: भारत का एक एक्शन... फिर तुर्की की कंपनी का निकला दम, झटके में 200 मिलियन डॉलर स्वाहा
AajTak
India Vs Turkey: पाकिस्तान का साथ देना तुर्की को हर बीतते दिन के साथ महंगा पड़ता जा रहा है और इसका असर वहां के शेयर बाजारों में भी दिखने लगा है. तुर्किश एविएशन कंपनी Celebi का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द करने से कंपनी की बड़ी रकम डूब गई है.
तुर्की का पाकिस्तान प्रेम उसपर लगातार भारी पड़ रहा है. एक ओर जहां भारत में बायकॉट तुर्की (Boycott Turkey) मुहिम के तहत वहां के सामानों के बहिष्कार से आर्थिक चोट लग रही है, तो भारत में अपना कारोबार कर रही तुर्किश कंपनियों का बुरा हाल है. इसका ताजा उदाहरण Turkish Aviation Company Celebi है. जी हां, बीते गुरुवार को ही भारत सरकार ने तुर्की की इस ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस प्रोवाइडर कंपनी सेलेबी एविएशन सिक्योरिटी क्लियरेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया था और भारत के इस एक्शन का ऐसा असर हुआ कि दो ही दिन में कंपनी की वैल्यूएशन एक तिहाई घट गई. यही नहीं कंपनी के भारत में काम कर रहे करीब 3800 कर्मचारियों की नौकरी (Celebi Job Cut Crisis) भी संकट में आ गई.
PAK का साथ और भारत का एक्शन सबसे पहले बताते हैं कि आखिर तुर्की कैसे भारत के निशाने पर आया है. तो बता दें कि बीते 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terror Attack) में 26 पर्यटकों की मौत के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक कर तबाही मचाई गई. इससे बौखलाए पाक ने जब सीमा पर नापाक हरकत की, तो वहां भी उसे भारतीय प्रहार के चलते बड़ा नुकसान उठाना पड़ा. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच चीन के साथ-साथ तुर्की ने भी पाकिस्तान का समर्थन किया. यही नहीं बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत की गई आतंक विरोधी कार्रवाई की भी आलोचना की गई. जिसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है और भारत में Boycott Turkey मुहिम जोर पकड़ने लगी.
तुर्की को एक के बाद एक झटका तुर्की को उसका पाकिस्तान प्रेम और भी भारी तब पड़ा, जब बीते सप्ताह गुरुवार को भारत सरकार ने ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस प्रोवाइडर तर्किश कंपनी सेलेबी एविएशन (Celebi Aviation) का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द कर दिया है. एक आधिकारिक आदेश में इसकी पुष्टि करते हुए कहा गया कि ये कदम राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) के हित में उठाया गया है. गौरतलब है कि नागरिक विमानन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा जारी आदेश के अनुसार सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Celebi Airport Services India Pvt Ltd) को 21 नवंबर 2022 को ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी के रूप में सुरक्षा मंजूरी दी गई थी, जिसे अब रद्द कर दिया गया है. सेलेबी एविएशन देश के 9 बड़े एयरपोर्ट्स जिनमें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे संवेदनशील एयरपोर्ट शामिल हैं, उन पर ग्राउंड हैंडलिंग, कार्गो सेवा और एयरसाइड ऑपरेशन जैसे हाई सिक्योरिटी वाले कार्यों को कर रही थी.
ये बड़ा झटका लगने से पहले बायकॉट तुर्की मुहिम के तहत वहां से आने वाले सेब से लेकर अन्य सामनों तक का बहिष्कार शुरू कर दिया गया था. यही नहीं काफी हद तक टूरिज्म निर्भर तुर्की की इकोनॉमी को भारत से पंगा लेना तब और भारी पड़ने लगा, जब तमाम ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स ने भी वहां के पैकेज रद्द करने शुरू कर दिए. EaseMyTrip, MakeMyTrip और Ixigo जैसे ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स ने यात्रियों को तुर्की और अजरबैजान की यात्रा से बचने की सलाह जारी की है. वहीं, Go Homestays ने तुर्की एयरलाइंस के साथ अपना करार समाप्त कर दिया है.
तुर्किश कंपनी का शेयर धड़ाम सेलेबी के हवाईअड्डा परिचालन के लिए सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के भारत के चौंकाने वाले फैसले से Celebi Airport Services India की वैल्यूएशन में एक झटके में करीब 200 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है और तुर्की की कंपनी के ग्लोबल रेवेन्यू का एक तिहाई हिस्सा स्वाहा हो गया है. इस्तांबुल स्टॉक एक्सचेंज ( Istanbul Stock Exchange) में महज दो कारोबारी सत्रों में सेलेबी हावा सर्विसी एएस के शेयर (Celebi Hava Servisi AS Share) में 20% की गिरावट आई और ये बीते शुक्रवार तर गिरकर 2,002 लीरा पर आ गया. इस गिरावट से कंपनी की मार्केट वैल्यू घटकर लगभग 4.8 बिलियन तुर्की लीरा रह गई, जो इसके 52-वीक के हाई लेवल से 30% कम है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










