
Border Disputes in States: असम-मेघालय में 'थोड़ी' सुलह, लेकिन अब भी इन राज्यों में सालों से है सीमा विवाद
AajTak
Border Disputes in States: असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद काफी हद तक सुलझा लिया गया है, लेकिन अब भी कई ऐसे राज्य हैं जहां सीमा विवाद बना हुआ है. जिन राज्यों में सीमा विवाद हैं उनमें महाराष्ट्र-कर्नाटक के साथ-साथ हरियाणा-हिमाचल और आंध्र-ओडिशा जैसे राज्य भी शामिल हैं.
Border Disputes in States: असम और मेघालय के बीच 50 साल से जारी सीमा विवाद अब काफी हद तक सुलझा लिया गया है. दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सीमा समझौते पर हस्ताक्षर किए. हालांकि, दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद पूरी तरह नहीं सुलझा है, लेकिन अमित शाह ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही पूरा विवाद भी सुलझा लिया जाएगा.
असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद को लेकर थोड़ी सुलह तो हो गई है, लेकिन अब भी कई राज्य ऐसे हैं जिनके बीच सीमाओं को लेकर विवाद जारी है. पिछले साल दिसंबर में गृह मंत्रालय ने लोकसभा में बताया था कि देश में कुल 8 ऐसे मामले हैं, जहां पर सीमाओं और जमीन पर दावों की वजह से राज्यों में विवाद है.
गृह मंत्रालय के अनुसार जिन राज्यों में विवाद है, उनमें आंध्र-ओडिशा, हरियाणा-हिमाचल, लद्दाख-हिमाचल, महाराष्ट्र-कर्नाटक, असम-अरुणाचल, असम-नागालैंड, असम-मेघालय और असम-मिजोरम शामिल हैं.
राज्यों के बीच किस बात को लेकर सीमा विवाद?
1. आंध्र प्रदेश-ओडिशा
दोनों राज्यों के बीच कोटिया ग्राम पंचायत को लेकर विवाद है. इस पंचायत में कुल 28 गांव है. ओडिशा सरकार दावा करती है कि यहां के तीन गांव उसके अधिकार क्षेत्र में हैं, जबकि आंध्र सरकार का कहना है कि वो तीन गांव विजयनगर जिले के सालुर मंडल में स्थित है. ओडिशा सरकार अक्सर आंध्र की सरकार पर आरोप लगाती है कि वो गांवों के कोटिया समुदाय के लोगों को अतिरिक्त राशन और दूसरे लाभ देकर लालच देती है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










