
Border 2 Box Office Day 18 Live: 'बॉर्डर 2' का जलवा बरकरार, 18वें दिन भी कर रही शानदार कारोबार, जानें- 12 बजे तक की कमाई
ABP News
Border 2 Box Office Day 18 LIVE: 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के तीसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया और एक बार फिर जबरदस्त कलेक्शन कर लिया. अब तीसरे मंडे फिल्म की कमाई के आंकड़े यहां जान सकते हैं.
Border 2 Box Office Day 18 LIVE: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में तीसरे हफ़्ते में पहुंच चुकी है और ये बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म क रही है. अनुराग सिंह की इस वॉर ड्रामा फ़िल्म ने अब भारत में आधिकारिक तौर पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरे हफ्ते में वीकडेज में इसके कलेक्शन में काफी गिरावट भी दर्ज की गई थी लेकिन वीकेंड पर इसने तेजी दिखाते हुए सारी भरपाई पूरी कर ली. अब असली टेस्ट तीसरे मंडे को होना है.ऐसे में चलिए यहां 'बॉर्डर 2' के तीसरे सोमवार यानी 18 वें दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब कुछ जानते हैं.
'बॉर्डर 2' ने 17 दिनों में कितनी कमाई कर डाली (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)
'बॉर्डर 2' का 18वें दिन का कलेक्शन (Border 2 Box Office Day 18)ट्रेड आंकड़े देने वाली वेबसाइट सैकनिक (Sacnilk) के मुताबिक तीसरे मंडे को यानी रिलीज के 18वें दिन इस फिल्म ने दोपहर बजे तक 0.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म की कमाई के आंकड़े रात तक बढ़ने की पूरी उम्मीद है. हालांकि वीकडेज की वजह कलेक्शन में मंदी भी रहेगी. इसी के साथ बता दें कि रात 10.30 बजे के बाद ही फाइनल आंकड़े आएंगे.













