
Bobby Deol ने शेयर की बचपन की अनसीन फैमिली फोटो, Dharmendra को याद आए गुजरे लम्हें
AajTak
बॉबी देओल अपने बचपन की इस अनसीन फोटो में काफी क्यूट लग रहे हैं. फोटो में धर्मेंद्र के अलावा उनकी दोनों बहने अजीता और विजीता भी खास पोज में नजर आ रही हैं. यह तस्वीर किसी हिल स्टेशन की है. बॉबी देओल ने अपनी इस एडोरेबल फोटो को कई सारी हार्ट इमोजी के साथ शेयर किया है.
बॉलीवुड सेलेब्स की बचपन की क्यूट फोटोज फैंस के लिए स्पेशल ट्रीट होती हैं. फैंस यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिर उनके फेवरेट स्टार्स अपने बचपन के दिनों में कैसे दिखते थे. फैंस की इसी ख्वाहिश को बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने पूरा कर दिया है. बॉबी देओल ने अपने पिता और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र संग अपनी चाइल्डहुड फोटो शेयर करके फैंस को ट्रीट दी है.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












