
Black Friday: दो शोक समाचार और एक दुर्घटना, मोदी की मां हीरा बा- फुटबॉलर पेले का निधन, ऋषभ पंत का एक्सीडेंट
AajTak
शुक्रवार का दिन दुखद खबरों से भरा रहा. जहां ब्राजील के फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ने अहमदाबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली. इसी बीच उत्तराखंड में ऋषभ पंत का हरिद्वार में सड़क हादसा हो गया. इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं.
आज शुक्रवार का दिन है. लेकिन यह शुक्रवार किसी ब्लैक फ्राइडे से कम नहीं रहा. सुबह से ही तीन दुखद घटनाएं सामने आईं. जहां दुनिया के सबसे महानतम फुटबॉलर्स में से एक पेले का निधन हो गया. तो वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा का शुक्रवार सुबह 3.30 बजे निधन हो गया. इसके अलावा भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत का हरिद्वार में सड़क हादसा हो गया. इस दौरान वे घायल हो गए हैं.
ब्राजील फुटबॉलर पेले का निधन
ब्राजील के फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम के जरिए उनके निधन की जानकारी दी. 20वीं सदी के महान फुटबॉलर पेल को कोलन कैंसर था और वह पिछले कुछ दिनों से साओ पाउलो के हॉस्पिटल में भर्ती थे. ज्यादातर फॉर्वर्ड पोजीशन पर खेलने वाले पेले को दुनिया का सबसे महान फुटबॉलर कहना गलत नहीं होगा. पेले जैसा खिलाड़ी शायद ही आने वाले सदियों तक पैदा हो. पेले का ऑरिजनल नाम एडसन एरंटेस डो नासिमेंटो था. लेकिन शानदार खेल के चलते उन्हें कई दूसरे नामों से भी जाना जाता था. पेले को 'ब्लैक पर्ल', 'किंग ऑफ फुटबॉल', 'किंग पेले' जैसे कई सारे निकनेम मिले. पेले अपने जमाने के सबसे महंगे फुटबॉलर्स में से एक थे.
पढ़ें पूरी खबर: नहीं रहे फुटबॉल के जादूगर पेले, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पीएम मोदी की मां हीरा बा का अहमदाबाद में निधन
पीएम मोदी की मां हीरा बा ने अहमदाबाद में आज अंतिम सांस ली. उनका निधन अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में शुक्रवार सुबह 3.30 बजे हुआ. हीरा बा को मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी. हीरा बा का अंतिम संस्कार गांधीनगर के श्मशान घाट में किया गया. पीएम मोदी ने मां के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी. इससे पहले पीएम मोदी ने पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया. पढ़ें पूरी खबर: पंचतत्व में विलीन हुईं PM मोदी की मां हीरा बा, प्रधानमंत्री ने दी मुखाग्नि

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










