
BJP UP में सभी तरह के हथकंडे अपना रही - Delhi से उड़ान भरने में हुई देरी पर बोले अखिलेश
AajTak
कल अखिलेश ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में उनके हेलिकॉप्टर को मुजफ्फरनगर उड़ान भरने से पहले काफी देर तक रोक दिया गया था. अखिलेश की जयंत चौधरी के साथ मुजफ्फरनगर में रैली थी लेकिन उन्हें पहुंचने में देरी हुई. उसी समय सपा प्रमुख ने ट्वीट कर बीजेपी और योगी सरकार पर निशाना साधा था. लेकिन आज सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर आई कि हवाई ट्रैफिक व्यस्त होने और ईंधन भरने की वजह हेलिकॉप्टर को रोका गया. इस पर अखिलेश ने कहा कि बीजेपी यूपी में सभी तरह के हथकंडे अपना रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नेताओं के लिए एयर ट्रैफिक नहीं है लेकिन सपा और बाकि विपक्ष के लिए एयर ट्रैफिक है. देखें ये वीडियो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










