
BJP MP List: विदिशा से शिवराज, गुना से सिंधिया उम्मीदवार… प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कटा
AajTak
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इस बार विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से सिंधिया को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कट गया है. जानिए एमपी में किस लोकसभा सीट पर किसे टिकट मिली है…
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतारने का एलान किया है. मध्य प्रदेश में इस बार विदिशा से शिवराज सिंह चौहान और गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया को उम्मीदवार बनाया गया है. गुना से केपी यादव का टिकट कट गया है. वहीं, भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कट गया है.
शिवराज ने ट्वीट कर जताया हाईकमान का आभार
टिकट दिए जाने की घोषणा होने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी युगपुरुष और युगदृष्टा हैं. उन्होंने भारत का अभूतपूर्व विकास कर जनकल्याण का इतिहास रचा. अब विकसित भारत का संकल्प भी उनके ही नेतृत्व में पूरी होगी.
यह भी पढ़ें- बीजेपी ने जारी की 195 लोकसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पीएम मोदी समेत 34 मंत्रियों के नाम शामिल
शिवराज ने ट्वीट में आगे लिखा- इस संकल्प को पूरा करने में मुझे भी गिलहरी की तरह योगदान देने का अवसर मिला है. विदिशा संसदीय क्षेत्र से मेरा अत्यंत आत्मीय रिश्ता है. यहां की जनता ने पांच बार सांसद के रूप में चुनकर मुझे सेवा करने का सौभाग्य दिया. एक बार फिर से पार्टी ने अपने इसी परिवार की सेवा का अवसर दिया है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








