
BJP सांसद के दफ्तर में खड़ीं दर्जनों एंबुलेंस पर पप्पू यादव ने उठाए सवाल, रूडी बोले- ड्राइवर हों तो सब ले जाएं
AajTak
पप्पू यादव के आरोपों पर रूडी की तरफ से एक चिट्ठी जारी किया गया है. जो उन्होंने जिलाधिकारी को 6 मई को लिखा है. इस पत्र के जरिए उन्होंने ड्राइवर के अभाव में खड़े एंबुलेंस के लिए ड्राइवर की व्यवस्था कर परिचालन किए जाने की बात कही है.
पूर्व सांसद और जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने सारण जिला के अमनौर में स्थापित विश्व प्रभा सामुदायिक केंद्र के भवन में पहुंचकर वहां मौजूद MPLAD से खरीदी गई दर्जनों एम्बुलेन्स को जनता को समर्पित नहीं किये जाने पर बड़ा सवाल खड़ा किया है. पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा क्या इसका जवाब देंगे. साथ ही सारण के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी की मंशा पर भी सवाल उठाया. वहीं पप्पू यादव के आरोपों पर रूडी की तरफ से एक चिट्ठी जारी किया गया है. जो उन्होंने जिलाधिकारी को 6 मई को लिखा है. इस पत्र के जरिए उन्होंने ड्राइवर के अभाव में खड़े एंबुलेंस के लिए ड्राइवर की व्यवस्था कर परिचालन किए जाने की बात कही है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










