
BJP विधायक संगीत सोम के बिगड़े बोल, कहा- अखिलेश यादव ने हिंदू-मुसलमान दोनों को मरवाया
AajTak
2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगे का जिक्र करते हुए बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा, 'हमने मुजफ्फरनगर दंगा भी देखा है, तुमने (अखिलेश यादव) हिंदू भी मरवाए और मुसलमान भी मरवाए, तुमने सच्चाई को सच्चाई नहीं कहा.'
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले विवादित बयानों का सिलसिला शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक संगीत सोम ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश ने हिंदू-मुसलमान दोनों को मरवाया है. रविवार को सरधना में एक सड़क के लोकार्पण के समय बीजेपी विधायक संगीत सोम ने अखिलेश यादव को चैलेंज करते हुए, 'अखिलेशजी आप आरी से कटवाने की बात कर रहे हो, आप की औकात नहीं है, आप अभी टि्वटर-टि्वटर खेल रहे हो, 5 साल में कभी लखनऊ से निकले हो तो बता दें, जब कोई बाहर ही नहीं निकला तो उसे बीमारी होती कैसे.'
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










