BJP विधायक की मां के कानों से कुंडल लूटने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, एक के पैर में लगी गोली, 3 गिरफ्तार
AajTak
BJP विधायक की बुजुर्ग मां के कानों के कुंडल छीनने वाले तीन बदमाशों को गाजियाबाद पुलिस ने लोनी इलाके से एनकाउंटर में दबोच लिया. इनका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा. साथ ही लुटेरों के पास से लूटी अंगूठी और कुंडल समेत 315 बोर के तमंचे, 12 बोर के कारतूस भी बरामद किए हैं.
UP News: गाजियाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच तड़के लोनी इलाके में जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि उसके 2 साथी जंगल से गिरफ्तार किए गए. इन बदमाशों का एक साथ ही अभी फरार बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में कॉम्बिंग कर रही है. बताया जा रहा है कि इन बदमाशों ने कई लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया.
जानकारी के मुताबिक, चेकिंग के दौरान पुलिस को बाइक पर सवार 4 युवक आते दिखे. रोकने पर इन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और जंगल की तरफ भागने लगे. पुलिस की जवाबी फायरिंग में वसीम नाम के बदमाश के पैर में गोली लगी और उसके दो साथियों को जंगल में भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिए गए. इस दौरान उनका चौथा साथी फरार होने में कामयाब रहा. जिसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए.
दो दिन पहले ही इन बदमाशों ने विजयनगर थाना इलाके के प्रतापविहार में बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी की 80 वर्षीय मां संतोष देवी के कुंडल लूट लिए थे. बुजुर्ग महिला अपने घर से सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं. बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने तमंचा तानकर कुंडलों पर झपट्टा मारा. झपट्टे में कान से कुंडल नहीं निकले तो बदमाशों ने कटर से दोनों कानों में कट लगाकर कुंडल निकाल लिए, जिससे महिला के कानों से खून निकलने लगा था.
पुलिस ने बदमाशों से लूटे गए कुंडल भी बारामद किए. साथ ही इनके पास से लूटी हुई अंगूठी, 315 बोर के तमंचे, 12 बोर के कारतूस भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों का नाम वसीम, प्रमोद और सुहेल हैं. इससे पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये लोग कौन-कौन सी वारदात में शामिल रहे थे.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










