
'BJP वाले लीडर नहीं बनाते, वे हमारे विधायकों को उठा ले जाते,' बोलीं कांग्रेस नेता याज्ञनिक
AajTak
Gujarat Panchayat Aajtak:
Gujarat Panchayat Aajtak: गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत आजतक का मंच सज चुका है. इस कार्यक्रम में मोदी सरकार में मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद अमीबेन याज्ञनिक के बीच आमना-सामना हुआ. अमीबेन ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया और पार्टी विधायकों को तोड़ने का दावा किया. अमीबेन ने राहुल गांधी को मैन बैट्समैन बताया और कहा- वे मुख्य मिशन में लगे हैं. गुजरात में भी आएंगे.
कांग्रेस नेता अमीबेन याज्ञनिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जोश से नहीं लड़ रही होती तो ये सब (दल-बदल) देखने को नहीं मिलता. हमारी पार्टी से सिटिंग विधायकों को उठा-उठाकर नहीं ले जाते. बीजेपी वाले लीडर नहीं बनाते. वे सिर्फ दूसरी पार्टी के लीडर ले जाते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सारे पुराने लोगों को बैठा दिया है. नए लोगों को लेकर आए हैं. आप को बी टीम कहकर संबोधित किया.
राहुल गांधी बड़े मिशन में लगे हैं
अमीबेन याज्ञनिक ने आगे कहा कि हमारी पार्टी जुड़ी हुई है, तभी तो लड़ रही है. राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं. मैन बैट्समैन बड़े मिशन में लगे हैं. वे 3500 किमी पैदल यात्रा कर रहे हैं. कांग्रेस के नए प्रेसिडेंट आएंगे. हर जगह एक ही बैट्समैन नहीं बोलता है. अन्य बैट्समैन भी हैं और मोर्चा संभाल रहे हैं.
वो जिन शिक्षण संस्थानों में पढ़े, उन्हें कांग्रेस ने बनाया
अमीबेन याज्ञनिक से पूछा गया कि आप जोर से लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ठीक से नहीं लड़ रही है? इस पर उन्होंने कहा कि हम लड़ रहे हैं, लेकिन वो दिख नहीं रहा है. वो वहां से शिक्षा का मॉडल लेकर आते हैं और यहां आते हैं. वो जिन शिक्षण संस्थानों में पढ़े हैं, वो कांग्रेस ने बनाए हैं. उन्होंने बीजेपी सरकार पर हमला बोला. कहा- बेरोजगार शिक्षित पर सरकार के पास जवाब नहीं है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








