
'BJP वाले अपने दोस्तों को नंबर 1 बनाएंगे और हम स्कूल', बोले मनीष सिसोदिया
AajTak
दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर मचे घमासान के बीच डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. मनीष सिसोदिया ने आजतक से बात करते हुए सीवीसी की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप खारिज कर दिए और पीएम मोदी को दिल्ली सरकार के स्कूल का निरीक्षण का करने का न्यौता दिया. मनीष सिसोदिया ने ये भी कहा कि बीजेपी वाले अपने दोस्तों को नंबर वन बनाएंगे और हम स्कूल.
दिल्ली में नई आबकारी नीति को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में सियासी जंग छिड़ी है. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया सीबीआई जांच के दायरे में हैं. दोनों ही दल एक-दूसरे पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली बीजेपी के दफ्तर के पास स्थित सरकारी स्कूल के निरीक्षण का न्योता दिया है.
बीजेपी दफ्तर के बगल में स्थित स्कूल में आजतक से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अन्य बड़े नेता रोज पार्टी के कार्यालय में आते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अपने ड्राइवर को बोलकर गाड़ी रुकवा लें कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल का स्कूल देखकर आता हूं.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं भी PM मोदी को स्कूल दिखाने आ जाऊंगा. पीएम चाहें तो सरप्राइज निरीक्षण करने आ जाएं. उन्होंने पीएम पर तंज करते हुए कहा कि हालांकि उनकी दिलचस्पी स्कूल बंद करने में ज्यादा है. मनीष सिसोदिया ने स्कूल निर्माण को लेकर CVC की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप खारिज कर दिए और कहा कि ये CVC नहीं बल्कि BJP की रिपोर्ट है.
उन्होंने कहा कि सीबीआई, ED के साथ ही CVC भी बीजेपी का है. बीजेपी कुछ भी रिपोर्ट लिखवा लेती है. उन्होंने कहा कि CVC वही कहता है जो BJP कहती है. BJP वाले कह रहे हैं क्लासरूम, टॉयलेट ज्यादा बना गए. मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब जिस स्कूल में 1000 बच्चे हैं और 50 से ज्यादा टीचर्स हैं तो उनके लिए स्कूल बनाना ही पड़ेगा और मैं बनाऊंगा.
दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी टुच्ची बात कर रही है कि ज्यादा कमरे क्यों बना दिए. BJP को दिक्कत है और इनके पेट में दर्द होता है कि केजरीवाल सरकार ने स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया कमरे क्यों बना दिए. उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल में गरीब लोगों के बच्चे पढ़ते हैं. अगर मजदूर, ऑटो वाले के बच्चों के लिए स्कूल बनाना घोटाला है तो खूब घोटाले करूंगा और देश के हर शिक्षा मंत्री को ऐसा घोटाला करना चाहिए.
मनीष सिसोदिया ने कहा कि BJP वाले गरीब के बच्चों को अनपढ़ रखना चाहते हैं. जांच के लिए हम तैयार हैं, जांच कर लें. उन्होंने कहा कि बीजेपी को सिर्फ झगड़ा करना आता है. स्कूल निर्माण में अच्छा मटेरियल है या नहीं ये CVC तय करेगा या इंजीनियर? लेकिन प्रॉब्लम BJP को है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि हम नंबर वन स्कूल बनाएंगे और ये बीजेपी वाले अपने दोस्तों को नंबर वन बनाएंगे.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







