
BJP बढ़ा रही है अपना 'भोजपुरी कुनबा', पहली लिस्ट में इन 4 सितारों को दिया टिकट
AajTak
भाजपा की इस लिस्ट में चार भोजपुरी स्टार के नाम भी शामिल हैं. जिन चार भोजपुरी कलाकारों को BJP ने टिकट दिया है उनमें मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल (निरहुआ), और पवन सिंह के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में पवन सिंह का नाम नया है. पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से लोकसभा का टिकट मिला है.
भाजपा ने रविवार को 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. इस लिस्ट में युवाओं, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिला है. एक ओर पार्टी ने जहां पुराने चेहरों को रिपीट किया है, तो वहीं 195 उम्मीदवारों की इस पहली सूची में कई नए चेहरों को भी जगह मिली है.
BJP की इस लिस्ट में चार भोजपुरी स्टार्स के भी नाम शामिल हैं. जिन चार भोजपुरी कलाकारों को BJP ने टिकट दिया है उनमें मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल (निरहुआ), और पवन सिंह के नाम शामिल हैं. मनोज तिवारी ने लोकसभा चुनाव के लिए उन पर फिर से भरोसा जताने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद कहा है.
जिन चार भोजपुरी स्टारों को भाजपा से टिकट मिला है उनमें मनोज तिवारी फिलहाल उत्तर पूर्वी दिल्ली से, रवि किशन गोरखपुर से, दिनेश लाल आजमगढ़ से पार्टी की टिकट पर मौजूदा लोकसभा सदस्य हैं. इन तीन नामों पर BJP ने फिर से भरोसा जताया है.
लोकसभा चुनाव: बीजेपी की पूरी लिस्ट यहां देखें
PDF देखें
वहीं अगर इस लिस्ट में भोजपुरी स्टार के नए चेहरों की बात करें तो इसमें पवन सिंह का नाम नया है. पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से लोकसभा का टिकट मिला है. इस सीट से फिलहाल टीएमसी की टिकट पर फिल्म स्टार एवं भाजपा के पूर्व नेता शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








