
'BJP ने संसद को कोलोसियम बनाया, ग्लेडिएटर की तरह आते हैं PM मोदी', बोलीं महुआ मोइत्रा
AajTak
तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने बीजेपी की आलोचना की. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने संसद को रोम का कोलोसियम बना दिया है. जहां प्रधानमंत्री किसी ग्लेडिएटर की तरह प्रवेश करते हैं. फिर उनके स्वागत में मोदी-मोदी के नारे लगते हैं. साथ ही उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की टिप्पणी का हवाला दिया.
तृणमूल कांग्रेस (TMC) की नेता महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार ने संसद को रोम के कोलोसियम में तब्दील कर दिया है. जहां प्रधानमंत्री 'मोदी-मोदी' के नारों के साथ किसी ग्लेडिएटर की तरह प्रवेश करते हैं. उन्होंने कहा कि चार राज्यों में चुनाव जीतने पर सत्ताधारी पार्टी के सदस्य उनके स्वागत में मोदी-मोदी के नारे लगाए जाते हैं.
मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय 2022-23 के लिए अनुदान की मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए मोइत्रा ने उन महिलाओं के नाम गिनाए जिन्होंने भारतीय नागरिक उड्डयन के इतिहास में सराहनीय काम किया. साथ ही कहा कि ऐसी महिलाएं सही तालियों की हकदार हैं.
तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने 1972 में संसद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की टिप्पणी का हवाला दिया. जब उन्होंने कहा था कि 'इन दिनों नई दिल्ली का माहौल दम घुटने वाला है. स्वतंत्र रूप से सांस लेना आसान नहीं है. प्रधानमंत्री का जाप ऑल इंडिया रेडियो पर सुबह से रात तक चलता है. सिनेमा की स्क्रीन पर भरपूर प्रचार हो रहा है. विपक्ष में बैठे लोग इससे कैसे लड़ सकते हैं'.
मोइत्रा ने कहा कि यह शायद भारत की सबसे बड़ी त्रासदी है कि वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के रूप में जिस पार्टी का नेतृत्व किया, वह आज एक ऐसी सरकार का नेतृत्व कर रही है, जिसने इसी संसद को रोम के कोलोसियम में बदल दिया है. जहां पीएम मोदी किसी ग्लेडिएटर की तरह मोदी-मोदी के नारों के साथ प्रवेश करते हैं.
कोलोसियम को हम बीते जमाने के स्टेडियम भी कह सकते हैं. इस स्टेडियम में योद्धाओं के बीच मात्र मनोरंजन के लिए खूनी लड़ाइयां हुआ करती थीं. योद्धाओं को जानवरों से भी लड़ना पड़ता था वहीं ग्लेडियेटर बाघों से लड़ते थे.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










