
BJP ने निर्विवाद बदले 5 मुख्यमंत्री, पंजाब में एक सीएम बदलते ही हिट-विकेट हुई कांग्रेस!
AajTak
पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी बवाल अभी भी जारी है और लगता नहीं है कि जल्दी सुलझेगा भी लेकिन क्या आपके जहन में पिछले शनिवार की कोई तस्वीर आ रही है जब गुजरात में विजय रुपाणी ने अचानक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. और बाद में बीजेपी ने गुजरात में कैबिनेट की शक्ल ही बदल दी थी. उससे पहले भी उत्तराखंड में बीजेपी ने तीसरी बार मुख्यमंत्री बदला था तो कहने का मतलब ये है कि बीजेपी ने 6 महीने में 5 मुख्यमंत्री बदल डाले लेकिन कहीं कोई विवाद नहीं हुआ और पंजाब में कांग्रेस ने एक मुख्यमंत्री बदलने की कोशिश की और खुद ही हिट-विकेट हो गई. देखें ये वीडियो.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










