
BJP ने तैयार की ओडिशा विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति, आदिवासी वोट पाने के लिए बनाया ये प्लान
AajTak
2024 में ओडिशा में विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रदेश में करीब 23 प्रतिशत आदिवासी आबादी है. राज्य की 147 में से 24 सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं. ऐसे में बीजेपी के रणनीतिकारों की नजर आदिवासी वोटों पर है. उनका मानना है कि महिला और आदिवासी फैक्टर पर फोकस कर चुनाव जीता जा सकता है.
2024 में लोकसभा के साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव होना हैं. इसके लिए बीजेपी एक्टिव मोड में आ गई है. इस बार बीजेपी ओडिशा में आदिवासी क्षेत्रों पर खासतौर से ध्यान केंद्रित करेगी. जानकारी के मुताबिक पार्टी का प्रयास आदिवासी और महिलाओं को साधने पर होगा.
बीजेपी ने द्रौपदी मुर्मू के रूप में ओडिशा को पहली बार राष्ट्रपति दिया है. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं. बीजेपी को रणनीतिकारों का मानना है कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मुर्मू फैक्टर उनके पक्ष में काम कर सकता है.
दरअसल, ओडिशा में करीब 23 प्रतिशत आदिवासी आबादी है. राज्य में कम से कम 15 विधानसभा सीटों पर आदिवासियों की आबादी 55 प्रतिशत से अधिक है. जबकि करीब 35 सीटों पर 30 प्रतिशत से अधिक आदिवासी वोटर हैं. राज्य में सिर्फ 17 प्रतिशत आबादी शहरों में रहती है, जबकि 83 प्रतिशत गांवों में रहती है. राज्य की 147 में से 24 सीटें आदिवासियों के लिए आरक्षित हैं. अभी इनमें से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के पास 20 सीटें हैं, जिनमें 3 महिला विधायक हैं. राज्य के कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं में 1.54 करोड़ महिला वोटर हैं.
राज्य में पिछले चुनाव का हाल
बीजेपी के रणनीतिकार मानते हैं कि महिला और आदिवासी फैक्टर पर फोकस कर चुनाव जीता जा सकता है. ओडिशा में बीजेपी की ताकत लगातार बढ़ रही है. दो दशक से सत्ता में काबिज नवीन पटनायक को बीजेपी चुनौती दे सकती है. पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य की 21 में से 8 लोकसभा सीटें जीती थीं. जबकि विधानसभा में बीजेपी को 23 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.
बीजेपी का वोट शेयर कितना बढ़ा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











