
BJP ने चुनाव के ऐलान से पहले क्यों जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट? CM शिवराज ने दिया ये जवाब
AajTak
2018 के चुनावों में हारने के बावजूद सरकार चला रहे सीएम शिवराज ने कहा कि तब भी वोट हमारे ही ज्यादा थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का भी बहुमत नहीं था. सीएम शिवराज ने कहा कि 2018 में मैंने खुद गर्वनर हाउस जाकर कह दिया था कि कांग्रेस को पहल बहुमत पेश करने का मौका दिया जाए.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आजतक से खास बातचीत की. चुनावी राज्य में मुख्यमंत्री से कई मुद्दों पर बात हुई, इसमें विकास से लेकर रेवड़ी कल्चर तक कई विषय पर सीएम शिवराज ने अपनी बात रखी. चुनावी तारीखों के ऐलान से पहले ही 39 उम्मीदवारों की घोषणा कर देने से जल्दवाजी के सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में सवाल पूछा गया कि क्या भाजपा किसी डर में है? तो इस सीएम शिवराज ने कहा कि डरना तो हमने कभी सीखा ही नहीं है. सीएम ने कहा कि यह कोई डर नहीं आत्मविश्वास है.
चुनावों से ऐन पहले मंत्री पद आवंटित करने को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि चुनावों के बाद 3-4 महीने में फिर हमारी सरकार बनने जा रही है. ऐसे में यह मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया और फिर मंत्रियों को हम सरकार में जोड़ेंगे. चुनावी स्ट्रैटेजी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम कभी चुनाव में एक्टिव नहीं होते. हम तो साल के 365 दिन ही एक्टिव रहते हैं. उन्होंने कहा कि हम कोई फसली नेता नहीं है जो चुनाव आने पर एक्टिव होंगे. हमारी स्ट्रैटेजी तो बिल्कुल साफ है. हम विकास और जनकल्याण के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे.
सीएम ने रेवड़ी कल्चर पर दी सफाई
सीएम शिवराज ने स्पष्ट कहा कि भारतीय जनता पार्टी में सब एकजुट हैं. रेवड़ी कल्चर को लेकर उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना जैसी योजना रेबड़ी नहीं है. सीएम ने कहा कि बचपन में मैंने खुद देखा था कि राज्य में बेटा-बेटी में भेद होता है. गरीब घरों में कई जगह पर आज भी ऐसी स्थिति है. सीएम ने कहा कि जब मैं राज्य का मुख्यमंत्री भी नहीं था तब भी हम बेटियों की शादी में योगदान देते थे और सीएम बनने के बाद मैंने सबसे पहली योजना 2006 में 'मुख्यमंत्री कन्यादान योजना' ही बनाई थी. उन्होंने कहा कि लोग बेटी को बोझ समझते थे, तब 2006-2007 के आसपास मैंने 'लाड़ली लक्ष्मी योजना' बनाई. सीएम ने कहा कि जब कोई रेवड़ी वाले सवाल भी नहीं थे, तब मैं जनकल्याण के काम कर रहा था.
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार आई तो उन्होंने हमारी योजनाएं बंद करने का ही काम किया.
2018 के चुनावों को किया याद

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






