
'BJP ने अजित पवार को महायुति छोड़ने के लिए कहा', NCP शरद गुट का बड़ा दावा
AajTak
एनसीपी (शरद पवार) ने RSS के मराठी सप्ताहिक में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा,'भाजपा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन छोड़ने का संदेश दे रही है.' रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि BJP के NCP के साथ गठबंधन के कारण ही लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी को खराब प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है.
एक तरफ RSS से जुड़े मराठी सप्ताहिक में NCP (अजित गुट) पर जमकर निशाना साधा गया तो वहीं अब NCP (शरदचंद्र पवार) का भी इस पर बयान आया है. एनसीपी (शरद गुट) ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) अजित पवार गुट से महायुति छोड़ने के लिए कह रही है.
एनसीपी (शरद पवार) ने RSS के मराठी सप्ताहिक में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा,'भाजपा उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP को महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ 'महायुति' गठबंधन छोड़ने का संदेश दे रही है.' रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि BJP के NCP के साथ गठबंधन के कारण ही लोकसभा चुनाव में भगवा पार्टी को खराब प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है.
शरद पवार के पक्ष में हुआ मतदान
शरद गुट के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा,'लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद BJP महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है. पार्टी को अहसास हो गया है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठजोड़ से उनकी संभावनाओं को नुकसान पहुंचेगा. असलियत यह है कि महाराष्ट्र की जनता ने एनसीपी (शरद पवार) के पक्ष में बड़े पैमाने पर मतदान किया है. भाजपा भी इस पूरे मामले में सावधानी से काम ले रही है, क्योंकि वह चुनाव जीतना चाहती है.'
दूरी बनाने की कोशिश में बीजेपी
शरद गुट के प्रवक्ता ने कहा,'बीजेपी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से दूरी बनाने की कोशिश कर रही है. शायद किसी न किसी तरह से उन्हें (महायुति) छोड़ने के लिए कहा जा रहा है.'

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







