
BJP नेता ही बना बीजेपी नेता की जान का दुश्मन, मर्डर कराने लिए भाड़े के हत्यारों का लिया सहारा
AajTak
Bihar News: मुंगेर के सफियाबाद ओपी थाना पुलिस ने दो लोगों को देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने जो बताया उसे सुनकर पुलिस भी चकरा गई. दरअसल, दोनों आरोपी एक बीजेपी नेता की हत्या करने के इरादे से आए थे.
Bihar News: मुंगेर जिले में एक बीजेपी नेता ही अपनी पार्टी के पदाधिकारी की जान का दुश्मन बन गया. हत्या कराने के लिए उसने भाड़े के हत्यारों का सहारा लिया. हालांकि, समय रहते पुलिस ने 2 देशी कट्टे, 4 जिंदा कारतूस के साथ दोनों सुपारी किलर्स को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की निशानदेही पर साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने रंजिश के चलते 3 लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी.
जिले के सफियाबाद ओपी थाना इलाके का यह मामला है. जहां से हत्या की नीयत से खड़े दो आरोपियों को मय हथियार गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी मुस्कान होटल के मालिक और भाजपा नेता जमालपुर प्रखंड के मंडल अध्यक्ष किष्टो सिंह की हत्या करने की नीयत से रेकी कर रहे थे. इसका मुख्य साजिशकर्ता भाजपा का ही ओबीसी मोर्चा का जमालपुर नगर अध्यक्ष वशिष्ठ निकला. जिसके बाद पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए साजिशकर्ता को भी उसके ईस्ट कॉलोनी थाना इलाके स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता किष्टो सिंह और वशिष्ठ के बीच जमीनी विवाद चल रहा था और इसको लेकर सफियाबाद थाने में केस दर्ज हुआ था. आरोप था कि किष्टो सिंह और एक अन्य ने वशिष्ठ के खेत में बने एक झोपड़े में आग लगा दी थी.
तभी से दोनों के बीच मामला और गहराता गया और बात यहां तक आ गई कि भाजपा नेता वशिष्ट ने अपनी ही पार्टी के नेता किष्टो सिंह को रास्ते से हटाने के लिए 3 लाख रुपए की सुपारी दे दी. जिसके बाद से कई दिनों तक भाड़े के हत्यारों ने भाजपा नेता की रेकी की, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण किष्टो सिंह घर से बाहर नहीं निकला और उसकी जान बच गई.
वहीं, कई दिनों तक रैकी के दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों सुपारी लेने वालों को मुस्कान होटल के पास चक्कर काटते देखा और जब शक हुआ तो पुलिस को इस बात की सूचना दी तो पूरी साजिश का पता चला.
वहीं, डीएसपी मुख्यालय आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों ने कबूल किया कि वह किस्टो सिंह की हत्या करने वाला था. उसके पास से 2 देशी कट्टे, चार जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल और रेकी करने वाली बाइक बरामद हुई है. पुलिस अफसर ने बताया कि एक अन्य आरोपी का नाम भी इस केस में सामने आया है, लेकिन वह फरार है. उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








