
'BJP को 2024 में समाप्त कर देंगे', मणिपुर में 5 विधायकों के पाला बदलने से तमतमाई JDU
AajTak
जनता दल यूनाइटेड की पटना में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी से ठीक पहले मणिपुर में पार्टी के छह में से पांच विधायकों ने पाला बदल लिया है. जेडीयू विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. इस सियासी घटनाक्रम को लेकर जेडीयू ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. जेडीयू ने कहा है कि सहयोगियों की पीठ में छुरा घोंपना बीजेपी का चरित्र है.
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सीधा हमला बोला है. जेडीयू ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री पर मणिपुर में पार्टी तोड़ने का आरोप लगाया है. शुक्रवार को मणिपुर में जेडीयू के छह में से पांच विधायक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए थे. छह में से पांच विधायकों के पार्टी छोड़ने को लेकर जेडीयू में आक्रोश है.
जेडीयू प्रवक्ता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने अपनी पूर्व गठबंधन सहयोगी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सहयोगियों की पीठ में छुरा घोंपने का बीजेपी का चरित्र है. पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में हमारे सात विधायकों को तोड़ा और अब मणिपुर में पांच विधायकों का दलबदल करा दिया. हमने इन राज्यों में अपने दम पर चुनाव जीता था.
नीरज कुमार ने कहा कि यह बीजेपी का नया चरित्र है. वे नहीं चाहते कि अन्य छोटी पार्टियां बढ़ें. उन्होंने कहा कि देश के लोग सब कुछ देख रहे हैं और जेडीयू साल 2024 में बीजेपी को खत्म कर देगी. गौरतलब है कि नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को पटना में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से ठीक पहले बड़ा झटका लगा जब मणिपुर के छह में से पांच विधायकों ने दल बदल लिया.
मणिपुर के सभी छह जेडीयू विधायक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंचने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उन्होंने पाला बदल लिया. पांच विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जेडीयू के जो विधायक बीजेपी में शामिल हुए हैं, उनमें खुमुक्कम सिंह, नगुरसंगलूर सनाटे, अचब उद्दीन, थंगजाम अरुण कुमार और एलएम खौटे शामिल हैं.
मणिपुर के विधानसभा स्पीकर ने जेडीयू विधायकों के बीजेपी में शामिल होने को मान्यता भी दे दी है. बता दें कि मणिपुर से पहले अरुणाचल प्रदेश मेंजेडीयू के सात विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे. खास बात ये है कि जब अरुणाचल प्रदेश के जेडीयू विधायक बीजेपी में शामिल हुए, तब बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार थी. बीजेपी और नीतीश की पार्टी के बीच तब गठबंधन था.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










