
BJP को वायरल वीडियो में डाल देना चाहिए 'रिंकिया के पापा' गाना, अरविंद केजरीवाल का तंज
AajTak
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एमसीडी चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने कथित रूप से बीजेपी द्वारा वायरल कराए जा रहे आप नेताओं के वीडियो को लेकर तंज कसा. उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो में इन लोगों को 'रिंकिया के पापा' गाना डाल देना चाहिए.
पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं. बीजेपी इन वीडियो को लेकर AAP पर हमलावर है. वहीं आप का आरोप है कि बीजेपी ये वीडियो वायरल कर रही है. इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवा करे मनोज तिवारी के गाने का जिक्र करते बीजेपी पर तंज कसा.
उन्होंने कहा कि इनकी पिक्चरों में कोई गाना नहीं होता है और ना ही कोई डांस होता है. उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो में 'रिंकिया के पापा' और 'बेबी बियर पी के नाचेगी' गाना डाल देते, कुछ डांस गाना डालते लेकिन उनकी सारी पिक्चर फेल है. पिछले चार दिन से कोई पिक्चर ही नहीं आई है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज ढाबे की चाय पी, जो बहुत अच्छी थी. उन्होंने बताया कि जब 2013 में पहला चुनाव लड़ा था, तब यहां आया था. तब लोग दोपहर में कनस्तर में पानी लेने जाते थे. पानी का वादा किया था, पानी दिया, लोग खुश हैं. मोहल्ला क्लीनिक में फ्री इलाज और दवाई मिल रही है. सरकारी स्कूल से लोग खुश हैं. कूड़ा मेरे अंडर नहीं आता, बड़ा दुःख होता है. उन्होंने लोगों से अपील की- एक मौका दो दिल्ली को चमकाने के लिए.
उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में चारों तरफ कूड़ा कूड़ा हो रहा है. हमारी सरकार बनेगी तो घर-घर से कूड़ा उठवाएंगे. पूरी दिल्ली चमकाएंगे. सड़क नाली की सफाई करेंगे. उन्होंने कहा- मुझे लगता है दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी की 230 से ज्यादा सीट आएंगी और बीजेपी की 20 से कम सीटें आएंगी.
बीजेपी के 7 सीएम दिल्ली में और मैं अकेले

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








