
BJP कैंडिडेट का समर्थन करने के लिए कह रहे थे कांग्रेस के सांसद, पार्टी ने दिया नोटिस
AajTak
एक सांसद की वॉइस रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है जिसमें वे पार्टी नेताओं से उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार का सहयोग करने की बात कह रहे हैं. इसे लेकर अब कांग्रेस एक्शन में आ गई है. पार्टी ने सांसद को कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब देने के लिए कहा है.
तेलंगाना की मोनूगोड़े विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव चल रहा है. मोनूगोड़े उपचुनाव में सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पूरी ताकत झोक दी है. वहीं, पार्टी के संगठन को दुरुस्त करने में जुटी कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे को अध्यक्ष चुने जाने के बाद भी अंतरकलह में ही उलझी नजर आ रही है. कांग्रेस ने तेलंगाना के वरिष्ठ नेता और भोंगीर से सांसद वेंकट रेड्डी कोमिट रेड्डी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
कांग्रेस की ओर से भोंगीर के अपने सांसद वेंकट रेड्डी कोमिट रेड्डी को उस दिन कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिस दिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने तेलंगाना में प्रवेश किया है. कांग्रेस की ओर से वेंकट रेड्डी कोमिट रेड्डी को ये नोटिस उस कथित वॉइस रिकॉर्डिंग को लेकर जारी की है जिसमें उन्होंने मोनूगोंडे विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन करने की बात की थी.
कांग्रेस ने भोंगीर सीट से सांसद की कथित रिकॉर्डिंग को गंभीरता से लेते हुए अब उन्हें कारण बताओ नोटिस दे दिया है. कांग्रेस की अनुशासन समिति के सदस्य तारिक अनवर ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कहा है कि तेलंगाना के कांग्रेस प्रभारी सांसद बी मनिकम टैगोर ने वॉइस रिकॉर्डिंग की शिकायत की थी.
नोटिस में वेंकट रेड्डी कोमिट रेड्डी को संबोधित करते हुए कहा गया है कि इस वॉइस रिकॉर्डिंग में आप कांग्रेस नेता जब्बार भाई को मोनूगोंडे विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार पलवी सरवंती के खिलाफ बीजेपी कैंडिडेट का समर्थन करने के लिए कहते सुने जा रहे हैं. ये वॉइस रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसे लेकर प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी खबरें छपी हैं.
तारिक अनवर की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में इसे प्रथम दृष्टया पार्टी विरोधी गतिविधि बताते हुए जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है. गौरतलब है कि वेंकट रेड्डी कोमिट रेड्डी के भाई राजगोपाल रेड्डी बीजेपी के टिकट पर मोनूगोंडे सीट से चुनाव मैदान में हैं. वेंकट रेड्डी की वॉइस रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी जिसमें वे कांग्रेस नेताओं से उपचुनाव में बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे अपने भाई का समर्थन करने के लिए कह रहे थे.
वेंकट रेड्डी को कांग्रेस ने मोनूगोंडे उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी शामिल किया था. हालांकि, वेंकट रेड्डी ने पिछले दिनों मोनूगोंडे उपचुनाव में प्रचार नहीं करने का ऐलान कर दिया था.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







