
BJP के डमी कैंडिडेट की नामवापसी के बाद राज्यसभा के लिए चुन लिए गए जॉर्ज कुरियन, कांग्रेस ने नहीं उतारा था प्रत्याशी
AajTak
MP News: जार्ज कुरियन के अलावा बीजेपी के ही प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह समेत दो अन्य ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया था. सिंगरौली के रहने वाले कांतदेव ने बीजेपी के डमी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था.
केंद्रीय मंत्री और BJP के उम्मीदवार जॉर्ज कुरियन को मध्य प्रदेश से उपचुनाव में निर्विरोध राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. बीजेपी ने 20 अगस्त को कुरियन को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था. यह सीट जून में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई थी.
कुरियन के अलावा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह समेत दो अन्य ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया था. सिंगरौली के रहने वाले कांतदेव ने बीजेपी के डमी उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था. हालांकि, दो अन्य उम्मीदवारों में से एक का नामांकन पत्र जांच के दौरान खारिज कर दिया गया, जबकि सिंह ने दौड़ से बाहर होने के अंतिम दिन यानी 27 अगस्त अपना नामांकन वापस ले लिया, जिसके कारण कुरियन का शेष कार्यकाल (2026 तक) के लिए राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचन हो गया.
कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपनी पारंपरिक गुना सीट से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उच्च सदन से सिंधिया के इस्तीफे के बाद राज्यसभा सीट के लिए रिक्ति पैदा हुई थी. अब सिंधिया मोदी कैबिनेट में केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री हैं.
पता हो कि मार्च 2020 में सिंधिया कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हो गए, जिसके बाद वे राज्य से राज्यसभा सदस्य चुने गए और दूसरे मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाए गए, जहां उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय संभाला.
मध्य प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों में से 3 विपक्षी कांग्रेस के पास थीं, 7 सत्तारूढ़ भाजपा के पास थीं और एक खाली थी, जिसे अब कुरियन के चुनाव से भरा गया है. केरल के नेता कुरियन वर्तमान में अल्पसंख्यक मामले, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री हैं.
बता दें कि मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय राज्य विधानसभा में बीजेपी के 163 विधायक, कांग्रेस के 64 और भारत आदिवासी पार्टी का एक विधायक है. दो सीटें खाली हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










