
'BJP कार्यकर्ता ने दिलाई CSK को जीत...', चर्चा में तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष का बयान
AajTak
IPL 2023 के फाइनल में CSK की जीत के बाद तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई (K. Annamalai) ने जडेजा को जीत का श्रेय देते हुए उन्हें BJP कार्यकर्ता बताया. तमिलनाडु बीजेपी ने अन्नमलाई का बयान कोट करते हुए एक ट्वीट किया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है.
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. फाइनल मैच में आखिरी बॉल पर चौका जड़कर CSK को जीत दिलाने वाले रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच तमिलनाडु के बीजेपी अध्यक्ष के. अन्नमलाई (K. Annamalai) ने भी CSK को पांचवीं बार IPL विजेता बनने पर बधाई दी. इस दौरान उन्होंने जडेजा को जीत का श्रेय देते हुए एक ऐसा बयान दिया है जो काफी चर्चा में है.
तमिलनाडु बीजेपी ने अपने ट्विटर हैंडल से अन्नामलाई का बयान कोट करते हुए तमिल भाषा में एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में कहा गया- क्रिकेटर रवींद्र जडेजा बीजेपी कार्यकर्ता हैं. उनकी पत्नी रिवाबा जामनगर नॉर्थ सीट से BJP की विधायक हैं. वो एक गुजराती हैं. ये बीजेपी कार्यकर्ता जडेजा ही थे, जिन्होंने CSK को जीत दिलाई. ट्वीट के साथ जडेजा और रिवाबा की पीएम मोदी के साथ एक फोटो भी शेयर की गई है.
கிரிக்கெட் வீரர் ஜடேஜா ஒரு பாஜக காரியகர்த்தா. அவர் மனைவி திருமதி.ரிவபா ஜாம்நகர் வடக்கு தொகுதி பாஜக சட்டமன்ற உறுப்பினர். மேலும் அவர் குஜராத்காரர்! பாஜக காரியகர்த்தா ஜடேஜா தான் CSKவிற்கு வெற்றியை தேடி தந்துள்ளார் - மாநில தலைவர் திரு.@annamalai_k#CSK #Annamalai #9YearsOfSeva pic.twitter.com/zvy6B2eUlg
बताया गया कि अन्नामलाई ने ये बातें तमिलनाडु के एक न्यूज चैनल से बातचीत में कही, जिसे ट्विटर पर शेयर किया गया. आईपीएल के फाइनल में CSK की जीत के बाद जब अन्नामलाई से मैच को लेकर सवाल पूछा गया तो उनका कहना था, 'एक BJP कार्यकर्ता ने महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम के लिए विजयी रन बनाए. जडेजा BJP कार्यकर्ता हैं और वो गुजरात से हैं. उनकी पत्नी रिवाबा बीजेपी विधायक हैं. हमें गर्व है कि चेन्नई के लिए विजयी रन एक बीजेपी कार्यकर्ता ने बनाया.'
बता दें कि बीते सोमवार (29 मई) को गुजरात टाइटंस और CSK के बीच IPL-16 का फाइनल मुकाबला खेला गया. इस मैच के अंतिम ओवर में जीत के लिए CSK को 13 रन चाहिए थे और क्रीज पर थे रवींद्र जडेजा. आखिरी 2 गेंदों में जब 10 रनों की जरूरत थी तो जडेजा ने एक छक्का और एक चौका जड़कर अपनी टीम को जीत दिला दी.
जडेजा की पत्नी हैं बीजेपी से विधायक

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










