
BJP-कांग्रेस में दंगल जारी, संबित पात्रा ने बताया किसने बनाई थी कांग्रेस की 'टूलकिट'!
AajTak
कोरोना के संकट के बीच कथित टूलकिट को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जंग छिड़ गई है. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को भी इस मसले पर कांग्रेस पार्टी को घेरा.
देश जब कोरोना महामारी से लड़ रहा है, ऐसे वक्त में राजनीतिक दलों में भी वार-पलटवार का सिलसिला चल रहा है. बीते दिन भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर एक कथित टूलकिट के जरिए कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया. जवाब में कांग्रेस ने एफआईआर कराने की ओर कदम बढ़ा दिया. अब बुधवार को संबित पात्रा ने फिर इस मसले को उठाया और ट्वीट कर टूलकिट बनाने वाले का नाम बताने का दावा किया. बुधवार को बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्वीट किया कि बीते दिन कांग्रेस पूछ रही थी कि टूलकिट का निर्माता कौन है, ऐसे में अब पेपर्स की प्रॉपर्टी चेक कीजिए. लेखक – सौम्या वर्मा, अब ये सौम्या वर्मा कौन हैं, सबूत गवाही दे रहे हैं. क्या अब सोनिया गांधी, राहुल गांधी जवाब देंगे? Friends yesterday Congress wanted to know who’s the Author of the toolkit. Pls check the properties of the Paper. Author: Saumya Varma Who’s Saumya Varma ... The Evidences speak for themselves: Will Sonia Gandhi & Rahul Gandhi reply? pic.twitter.com/hMtwcuRVLW
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










