
BJP अपने मुंह फुलाए नेताओं से खूब पेश आती है, भोजपुर में उपजे तनाव से समझिये
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरके सिंह और राजीव प्रताप रूडी जैसे नेता अपनी जमीन तलाशने में जुटे हुए हैं, क्योंकि बीजेपी में ये हाशिए पर पहुंचा दिए गए हैं - असल में, बागी हो रहे नेताओं से बीजेपी ऐसे ही पेश आती है.
बीजेपी में बागी नेताओं के साथ ट्रीटमेंट अलग अलग दौर में अलग तरीके से होता रहा है. एक्शन भी होता रहा है, लेकिन बड़े नेताओं पर ऐसा कम ही होता है. जैसे तैसे उनको हाशिए पर डाल दिया जाता है - और किसी को भी हाशिये पर भेज देने का एक आसान और कारगर तरीका होता है, नजरअंदाज कर दिया जाना.
बीजेपी में एक विभाजन रेखा समझी जाती है. 2014 के पहले, और उसके बाद. पहले के उदाहरण देखें तो उमा भारती और कल्याण सिंह जैसे नाम मिल जाएंगे. और, बाद की बात करें तो अरुण शौरी और यशवंत सिन्हा जैसे नेताओं के नाम मिलते हैं.
2014 में हाशिए पर भेज दिए जाने के लिए एक नया ठिकाना भी बनाया गया था. मार्गदर्शक मंडल. तब मार्गदर्शक मंडल में सबसे सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और शांता कुमार जैसे नेताओं को भेजा गया था. एक फेहरिस्त ऐसे नेताओं की भी रही है, जिनको हटाया या नजरअंदाज तो नहीं किया गया, लेकिन कभी ऐसा नहीं लगा कि भरोसा किया जा रहा हो. ऐसे नेताओं में सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान के नाम भी मिलते हैं.
बिहार में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं, और नए दौर में कुछ नए नाम उभर कर सामने आए हैं. मसलन, आरके सिंह और राजीव प्रताप रूडी - देखा तो यही गया है कि जैसे ही बीजेपी को कुछ इधर उधर महसूस होता है, नेतृत्व ऐसे नेताओं की तरफ से मुंह मोड़ लेता है, और धीरे धीरे वे भी अपना अलग रास्ता खोजने लगते हैं.
आरके सिंह
नौकरशाही से राजनीति में आए राजकुमार सिंह अक्सर आरके सिंह के रूप में जाने जाते हैं. वो केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. आरके सिंह को पहले बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा रोक देने के लिए जाना जाता था. जब तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू यादव ने गिरफ्तारी के आदेश दिए थे. और, सेवा से अवकाश लेने के बाद आरके सिंह बीजेपी के हो गए, चुनाव जीतकर संसद पहुंचे, और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री भी बन गए. आरा लोकसभा सीट से ही वो 2024 का चुनाव सीपीआई-एमएल के सुदामा प्रसाद से हार गए - और अब बिहार सरकार में बीजेपी मंत्रियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर सवाल उठा रहे हैं.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






