
Bird Flu Outbreak: केरल से लंदन तक बर्ड फ्लू का खौफ... क्या आप भी हो सकते हैं संक्रमित? जानें क्या सावधानी जरूरी
AajTak
केरल से लंदन तक बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है. केरल में 15 हजार पक्षियों को मारा जा चुका है. इंग्लैंड में भी पोल्ट्री फार्म के मालिकों को अपने पक्षी अंदर ही रखने को कहा है. बर्ड फ्लू से इंसानों के संक्रमित होने खतरा कम है, लेकिन संक्रमित होने पर मौत का खतरा ज्यादा रहता है.
Bird Flu Outbreak: केरल में 20 हजार से ज्यादा पक्षियों को मारने का आदेश दिया जा चुका है. तो वहीं इंग्लैंड में भी सरकार ने पोल्ट्री फार्मों और पक्षी पालने वालों को भी कह दिया है कि वो 7 नवंबर से अपने पक्षियों को अंदर ही रखें. ये इसलिए क्योंकि कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है.
भारत में अभी केरल में बर्ड फ्लू का खतरा सबसे ज्यादा है. यहां के अलप्पुझा जिले के हरिपद नगर पालिका में कई पक्षियों की मौत के बाद प्रशासन ने 20,471 बत्तखों को मारने का आदेश दिया है. इतना ही नहीं, कलेक्टर ने बत्तख, मुर्गी, बटेर समेत घरेलू पक्षियों के अंडे और मांस को खाने और बेचने पर भी रोक लगा दी है. ये सब इसलिए किया जा रहा है ताकि बर्ड फ्लू को फैलने से रोका जा सके.
केरल में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता देख केंद्र सरकार भी अलर्ट पर है. दो दिन पहले ही केंद्र सरकार ने एक हाईलेवल टीम अलप्पुझा भेजी है. केंद्र की टीम को जिला कलेक्टर वीआर कृष्णा ने बताया कि 15 हजार से ज्यादा बत्तखों को मारा जा चुका है.
इंग्लैंड में भी सरकार ने सभी पोल्ट्री फार्मों और पक्षी पालने वालों को 7 नवंबर से अपने पक्षी अंदर ही रखने को कहा है. सरकार का कहना है कि घर में रहने वाले पक्षियों में बर्ड फ्लू का खतरा कम है, इसलिए उनकी सलामती के लिए अंदर ही रखा जाए.
क्या है ये बर्ड फ्लू?
- बर्ड फ्लू को एवियन इन्फ्लुएंजा भी कहते हैं, जो एक वायरल इन्फेक्शन है. ये पक्षियों से पक्षियों में फैलता है और ज्यादातर पक्षियों के लिए जानलेवा भी साबित होता है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










