BIMSTEC: एस जयशंकर 5 दिवसीय यात्रा पर विदेश रवाना, श्रीलंका में बिम्सटेक की बैठक में भी लेंगे हिस्सा
ABP News
विदेश मंत्रालय ने कहा कि 26 और 27 मार्च के दौरान मालदीव के अद्दू शहर में दौरे के दौरान जयशंकर राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से मुलाकात करेंगे और विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ चर्चा करेंगे.
विदेश मंत्री एस जयशंकर मालदीव और श्रीलंका की यात्रा पर शनिवार को रवाना हो गए. इस दौरान वह भारत के इन दो प्रमुख समुद्री पड़ोसियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे.
जयशंकर पहले मालदीव जाएंगे जहां वह भारत के सहयोग से चल रही कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे. इसके बाद विदेश मंत्री 28 मार्च से 30 मार्च तक श्रीलंका का दौरा करेंगे.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












