
Bihar Weather Report: दिन में साफ रहेगा मौसम, दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट, देखें अपडेट
ABP News
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अभी दिन में मौसम साफ रहेगा. दो से तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. कुछ जगहों पर हल्के स्तर का कोहरा छाया रहा.
Bihar Weather Today: दिसंबर के महीने में भी अभी दिन में बिहार के लोगों को लगातार अच्छी धूप मिल रही है. लोगों को दिन में ठंड का अहसास अभी कम हो रहा है. हालांकि अल सुबह और रात में कुहासा है, लेकिन दिन में मौसम पूरी तरह साफ है. 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा. बुधवार की बात करें तो प्रदेश का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
अगले 24 घंटों के दौरान कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ रात के तापमान में गिरावट के आसार हैं. दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण प्रदेश के मौसम पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अभी दिन में मौसम साफ रहेगा. दो से तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. बीते 24 घंटे में प्रदेश में एक या दो जगहों पर हल्के स्तर का कोहरा छाया रहा.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












