
Bihar STET: अभ्यर्थियों के समर्थन में आए छोटू छलिया, तेजस्वी यादव से भी की मुलाकात
ABP News
छोटू छलिया ने कहा कि जिस तरह से एसटीईटी अभ्यर्थियों के ऊपर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया वह गलत है. छात्रों ने जब छोटू छलिया से मुलाकात की तो उन्हें आश्वासन दिया है कि वे उनकी मदद जरूर करेंगे.
पटनाः मंगलवार को शिक्षा मंत्री के आवास के घेराव के दौरान एसटीईटी के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठियां चलाई. इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है. इधर, तेजस्वी यादव से मुलाकात करने पहुंचे भोजपुरी गायक छोटू छलिया भी एसटीईटी अभ्यिर्थियों के समर्थन में खड़े दिखे. छोटू छलिया ने कहा कि आज जिस तरह से एसटीईटी अभ्यर्थियों के ऊपर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया वह गलत है. छात्रों ने जब छोटू छलिया से मुलाकात की तो उन्हें आश्वासन दिया है कि वे उनकी मदद जरूर करेंगे. बातचीत के दौरान मीडिया से कहा कि सरकार लापता है और यह सरकार रोजगार देने वाली नहीं, लाठी देने वाली सरकार है.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












