
Bihar Politics: महंगे तेल पर आरजेडी ने मोदी-नीतीश को घेरा, लगवाया 'IPL' वाला पोस्टर
AajTak
पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे दाम को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने पोस्टर के जरिये राज्य और केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है. पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आईपीएल खेलते दिखाया गया है. आईपीएल में जिस तरह बल्लेबाज़ चौके छक्के लगाते हैं उस तरह पोस्टर में मोदी को पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ाते हुए दिखाया गया है. पोस्टर में मुख्यामंत्री नितीश कुमार और मोदी को एक साथ बल्लेबाज़ी करते दिखाया गया है और साथ में लिखा है डीज़ल 101 पर नॉट आउट और पेट्रोल 116 नॉटआउट. बढ़ती कीमतों पर नितीश कुमार का कहना है की राज्य सरकार इस स्थिति में नहीं है कि दाम फिलहाल काम किये जा सकें. देखिये आजतक रिपोर्टर की पटना से ये रिपोर्ट.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










